Headlines

9 छक्के और 100! वैभव सूर्यवंशी ने फिर खोल दिए गेंद के धागे, एशिया कप में ठोका तूफानी शतक, यूएई की उड़ाई धज्जियां

[ad_1]

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Hundred, India vs UAE U19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप के पहले ही मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग का जलवा देखने को मिला है. यूएई के खिलाफ बिहार के इस लाल ने सिर्फ 56 गेंदों में सैकड़ा जमाकर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी.

वैभव सूर्यवंशी ने फिर खोल दिए गेंद के धागे, एशिया कप में ठोका तूफानी शतकयूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का शतक.

नई दिल्ली. टीम इंडिया की जर्सी पहनते ही एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी ने अपने तूफानी शतक से धमाल मचाया. इस बार वैभव का बल्ला वनडे फॉर्मेट में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में गरजा. अंडर-19 एशिया कप में भारत और यूएई के बीच मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है, जिसमें वैभव की विस्फोटक सेंचुरी आई. पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को वैभव ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. 14 साल के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने यूएई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 56 गेंदों में यह शतक जड़ा.

वैभव ने कितनी गेंदों में ठोका शतक
वैभव सूर्यवंशी ने शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 56 गेंदें लीं. उनके बल्ले से 9 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके भी निकले. कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ ओपनिंग करने आए वैभव ने दूसरे ओवर में चौका लगाकर अपना खाता खोला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की शुरुआत की. तीसरे ओवर में म्हात्रे का विकेट जरूर गिरा, लेकिन इसका असर वैभव पर नहीं पड़ा. उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और चौके-छक्के लगाते हुए 30 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी. अर्धशतक पूरा करने के बाद वह और घातक हो गए और अगला पचास उन्होंने 26 गेंदों में ही जड़ दिया.

यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का शतक.

जीवनदान का उठाया पूरा फायदा
वैभव को दो जीवनदान मिले, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए और यूएई गेंदबाजों के जख्मों पर नामक छिड़कते हुए शतक जड़ा. वैभव को पहला जीवनदान तब मिला, जब वह 28 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. क्रीज पर सेट होकर यूएई की धज्जियां उड़ाने में लगाए वैभव को विरोधी टीम ने आउट करने का एक और मौका गंवाया. इस बार वह 85 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब उनका कैच ड्रॉप हो गया. यूएई की इन गलतियों का फायदा उठाते हुए वैभव ने शतक जमाया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

वैभव सूर्यवंशी ने फिर खोल दिए गेंद के धागे, एशिया कप में ठोका तूफानी शतक

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *