[ad_1]
Last Updated:
KVP Scheme: किसान विकास पत्र (KVP) एक सरकारी योजना है जो इन्वेस्टमेंट को डबल करने का मौका देती है. यह स्कीम उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है जो रिस्क से दूर रहकर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं. बस एक बार निवेश कीजिए और 115 महीने में अपना पैसा दोगुना पाइए.

KVP Scheme: अगर आप चाहते हैं कि आपकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे और धीरे-धीरे दोगुनी भी हो जाए, तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) स्कीम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. यह सरकार की गारंटी वाली स्कीम है यानी इसमें निवेश किया गया पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है.
किसान विकास पत्र एक फिक्स्ड इनकम स्कीम है जिसे केंद्र सरकार चलाती है. इसमें आप एक तय अवधि के लिए पैसा लगाते हैं और समय पूरा होने पर आपकी रकम दोगुनी होकर वापस मिलती है. इस स्कीम को पोस्ट ऑफिस के जरिए मैनेज किया जाता है.
कितने महीने में होगा पैसा डबल?
वर्तमान ब्याज दर 7.5% सालाना (सालाना चक्रवृद्धि ब्याज) है. इस दर के हिसाब से, आपका पैसा 115 महीने यानी करीब 9 साल 7 महीने में दोगुना हो जाएगा. उदाहरण के तौर पर, अगर आपने केवीपी स्कीम में 1 लाख निवेश किया, तो 9 साल 7 महीने बाद यह 2 लाख रुपये बन जाएगा.
कितना निवेश कर सकते हैं?
- मिनिमम निवेश: 1,000 रुपये
- मैक्सिमम सीमा: कोई सीमा नहीं
- निवेश सिंगल या जॉइंट अकाउंट में किया जा सकता है.
- माता-पिता नाबालिग बच्चे के नाम से भी खाता खोल सकते हैं.
क्या हैं दूसरे फायदे?
- 100% सरकारी गारंटी: पैसा पूरी तरह सुरक्षित.
- लोन की सुविधा: KVP के खिलाफ बैंक से लोन भी लिया जा सकता है.
- ट्रांसफर की सुविधा: खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर किया जा सकता है.
- नॉमिनेशन की सुविधा: किसी को नॉमिनी बनाया जा सकता है.
विड्रॉल नियम
हालांकि यह लॉन्ग टर्म की स्कीम है, लेकिन ढाई साल (2 साल 6 महीने) पूरे होने के बाद कुछ शर्तों के साथ पैसा निकाला जा सकता है. ध्यान रखें कि KVP पर मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है यानी उस पर इनकम टैक्स नियमों के अनुसार टैक्स देना पड़ता है. इसलिए निवेश से पहले अपनी टैक्स प्लानिंग जरूर देखें.
कुल मिलाकर देखें तो किसान विकास पत्र उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो रिस्क से दूर रहकर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं. बस एक बार निवेश कीजिए और सरकारी गारंटी के साथ अगले 115 महीने में अपना पैसा दोगुना पाएं.
About the Author
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
[ad_2]
Source link