Headlines

Samsung 3 most popular premium phone at cheapest price discount on amazon flipkart black friday sale-Samsung के 3 महंगे वाले फोन पहली बार इतने सस्ते में, फ्लिपकार्ट-अमेज़न दोनों पर है Black Friday सेल

[ad_1]

भारत में इस Black Friday पर Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफ़र्स दिए जा रहे हैं. चाहे आप Galaxy Z Fold 6 जैसी बड़ी फोल्डिंग स्क्रीन पसंद करते हों, Galaxy Z Flip 6 का स्टाइलिश फ्लिप डिज़ाइन चाहते हों या फिर Galaxy S24 Ultra के पावरफुल कैमरे और परफॉर्मेंस के फैन हों. सेल में हर मॉडल पर बेहतरीन छूट उपलब्ध है.

Flipkart और Amazon दोनों ही प्लेटफार्म बैंक कार्ड ऑफ़र्स, एक्सचेंज बोनस और EMI सुविधाओं के साथ बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं, जिससे आप अपने पसंदीदा Samsung फ्लैगशिप को काफी कम कीमत में घर ला सकते हैं.

Samsung Galaxy Z Fold 6 पर ऑफर
फ्लिपकार्ट की Black Friday सेल में Samsung Galaxy Z Fold 6 को उसके ₹1,64,999 की असल कीमत से घटाकर ₹1,47,591 में बेचा जा रहा है. SBI क्रेडिट कार्ड और Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर अडिशनल ₹4,000 की छूट मिलती है, जिससे कीमत घटकर ₹1,43,591 रह जाती है.

कैसे हैं फीचर्स
यह फोन 6.3-इंच की कवर स्क्रीन और 7.6-इंच की फोल्डेबल मेन स्क्रीन के साथ आता है, दोनों में AMOLED 2X डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं. कैमेरे के तौर पर 50MP मेन, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, साथ ही 4,400mAh बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Samsung Galaxy Z Flip 6 पर डिस्काउंट
अमेज़न की Black Friday सेल में Samsung Galaxy Z Flip 6 को ₹1,09,999 से घटाकर ₹67,899 में खरीदा जा सकता है. साथ ही Federal Bank कार्ड से EMI पर ₹3,000 की अडिशनल छूट मिलती है, और एक्सचेंज ऑफर में आपका पुराना फोन ₹47,650 तक का मूल्य दे सकता है.

यह फोन 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X FHD+ 120Hz डिस्प्ले और 3.4-इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले के साथ आता है. Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP सेल्फी कैमरा इसके हाईलाइट फीचर हैं. 4,000mAh बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करती है.

Samsung Galaxy S24 Ultra भी सस्ते में
सैमसंग का ये फोन भी इस सेल का आकर्षण बना हुआ है. Flipkart पर इसकी कीमत ₹1,19,999 से कम होकर ₹84,999 हो गई है. Amazon Pay ICICI कार्ड से पेमेंट करने पर लगभग ₹2,549 का अडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है, और EMI ऑप्शन ₹4,121 प्रति माह से शुरू होते हैं.

फोन में 6.8-इंच LTPO AMOLED 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है. कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खूबी है. 200MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड के साथ यह बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरिएंस देता है. फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मौजूद है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *