Headlines

Jitesh Sharma touches harleen deol feet: कौन है ये महिला क्रिकेटर, बीच मैदान में सबके सामने जितेश शर्मा ने छुए पैर, वीडियो वायरल

[ad_1]

Last Updated:

Jitesh Sharma touches Harleen Deol Feet Video: मुल्लांपुर में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों 51 रन से हार मिली। इस दूसरे टी20 मैच के शुरू होने से पहले जितेश शर्मा भारतीय महिला क्रिकेटर हरलीन देओल के पैर छूते नजर आए. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

कौन है ये महिला क्रिकेटर,जिसके बीच मैदान में सबके सामने जितेश शर्मा ने छुए पैरजितेश शर्मा ने छुए हरलीन देओल के पैर.

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को शिकस्त मिली. पहले गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए, इसके बाद बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला, जिससे साउथ अफ्रीका ने मुकाबला जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. इस मैच से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें जितेश शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक खिलाड़ी के पैर छूते देखा जा सकता है. फैंस यह पूछ रहे हैं कि आखिरी यह महिला क्रिकेटर है कौन.. चलिए हम आपको बताते हैं.

जितेश शर्मा ने किसके छुए पैर?
दूसरे T20I मैच से पहले जितेश शर्मा ने एक महिला क्रिकेटर के पैर छूए, जिसने सबका ध्यान खींचा. यह वाकया मु्ल्लांपुर में मैच शुरू होने से ठीक पहले हुआ. दरअसल, मैच शुरू होने से पहले पर वार्मअप कर रहे थे, तभी जितेश को एक महिला क्रिकेटर की तरफ जाते हुए देखा गया. जितेश शर्मा ट्रेनिंग किट में थे और उनके एक हाथ में बल्ला और बैटिंग ग्लव्स थे, जबकि दूसरे में विकेटकीपिंग ग्लव्स थे. जितेश उनके पास पहुंचे तो झुककर पैर छुए, महिला क्रिकेटर ने मुस्कुराते हुए जितेश की पीठ थपथपाई. यह महिला क्रिकेटर कोई और नहीं, बल्कि हरलीन देओल थीं. उन्होंने चश्मा भी लगा रखा था. दोनों के बीच थोड़ी बातचीत हुई. जब जितेश जाने लगे तो हरलीन ने एक बार फिर प्यार से उनका कंधा थपथपाया. यह दिलचस्प मोमेंट कैमरे में कैद हो गया. बता दें कि हरलीन देओल महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं. उन्होंने पांच पारियों में 33.80 की औसत से 169 रन बनाए थे.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *