Headlines

Vaibhav Suryavanshi U-19 Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी के 171 रन… भारत का स्कोर 433 रन, टीम इंडिया ने U-19 एशिया कप में रचा इतिहास, टूटे कई रिकॉर्ड

[ad_1]

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Under 18 Asia Cup: दुबई के आईसीसी एकेडमी में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले में भारत ने UAE के खिलाफ 433 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. वैभव ने 95 गेंद में 171 रन की पारी खेली, जिसमें 14 छक्के भी शामिल थे. वैभव के अलावा एरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने 69-69 रन बनाए.

सूर्यवंशी के 171 रन... भारत का स्कोर 433 रन, U-19 एशिया कप में वर्ल्ड रिकॉर्डअंडर-19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड तोड़ पारी

दुबई: वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक 171 रन के बूते भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप में 433 रन बनाते हुए इतिहास रच दिया. टूर्नामेंट के इतिहास में आज तक कभी 400 रन भी नहीं बने थे, लेकिन भारतीय टीम ने नई इबारत लिखते हुए सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 433 रन बनाए.

वैभव सूर्यवंशी ने 56 गेंद में ठोकी सेंचुरी
इस मैच में 14 साल के वैभव सूर्वयंशी ने 56 गेंद में शतक जमाया और आउट होने से पहले 95 गेंदों में 171 रन ठोके. इस आतिशी पारी से उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है. उनके हर शॉट में क्लास था. हर रन में कॉन्फिडेंस था. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में नौ चौके और 14 छक्के लगाए.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *