[ad_1]
Last Updated:
Black Friday Deal- ब्लैक फ्राइडे सेल में MacBook Air M4 लगभग आधी कीमत पर मिल रहा है. यह डील केवल 30 नवंबर तक ही है. केवल छूट ही नहीं, बल्कि कुछ ऐसी खूबियां भी हैं जो MacBook Air M4 को खास बनाती हैं.
MacBook Air M4 एक धांसू लैपटॉप है.नई दिल्ली. आप भी अगर Apple MacBook लेने का प्लान बना रहे थे लेकिन इसकी कीमत की वजह से इसे खरीद नहीं पा रहे थे तो अब इसे सस्ते में खरीदने का मौका आ गया है. क्रोमा स्टोर पर चल रही ब्लैक फ्राइडे सेल में ऐपल मैकबुक एयर4 (MacBook Air M4) लगभग आधी कीमत पर मिल रहा है. क्रोमा (Croma) की ओर से दिए जा रहे डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, स्टूडेंट-टीचर ऑफर और एक्सचेंज बोनस को मिलाकर यह ₹99,900 वाला प्रीमियम लैपटॉप सिर्फ ₹55,911 में मिल रहा है. यह ऑफर सिर्फ 30 नवंबर तक है. यानी खरीदारी करने के लिए आपके पास आज को मिलाकर बस चार दिन बचे हैं.
ब्लैक फ्राइडे सेल ने Apple फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. स्टूडेंट-टीचर डिस्काउंट के बाद MacBook Air M4 कीमत गिरकर ₹88,911 हो जाती है. इसके ऊपर मिलता है ₹10,000 का बैंक डिस्काउंट, जो कीमत को और नीचे ले आता है. इसके बाद क्रोमा पुराने PC या Mac के बदले ₹13,000 तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. इसके साथ ही मिल रहा है ₹10,000 के अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस की वजह से कीमत गिरकर सीधे ₹55,911 पर आ जाती है.
MacBook Air M4 में क्या-क्या खूबियां हैं?
केवल छूट ही नहीं, बल्कि कुछ ऐसी खूबियां भी हैं जो MacBook Air M4 को खास बनाती हैं. यह Apple की सबसे पॉपुलर गैजेट्स में शामिल है और इस बार इसे और पावरफुल बनाया गया है.प्रीमियम डिज़ाइन, बेहद हल्का और मजबूत बॉडी MacBook Air M4 Apple के क्लासिक मिनिमल डिजाइन को आगे बढ़ाता है. एल्यूमिनियम यूनिबॉडी बेहद सॉलिड लगती है और इसका वजन इतना हल्का है कि इसे आसानी से रोजाना साथ ले जाया जा सकता है.
MacBook Air M4 की परफॉर्मेंस कैसी है?
MacBook Air M4 एक धांसू लैपटॉप है. Apple का M4 चिपसेट इस लैपटॉप की सबसे बड़ी ताकत है. यह रोज़मर्रा के काम, क्रिएटिव टास्क और मल्टीटास्किंग को आराम से संभाल लेता है. यह तेज स्टेबल परफॉर्मेंस देता है. फैनलेस डिज़ाइन की वजह से, कई ऐप्स चलने पर भी यह हीट नहीं होता है. वीडियो एडिटिंग, फोटो एडिटिंग, मल्टीटास्किंग आदि यह सब कुछ बिना किसी लैग के करता है. इसमें आपको दो Thunderbolt 4 पोर्ट, MagSafe चार्जिंग पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है. MagSafe का ऑटो-डिटैच मैग्नेटिक फीचर इसे और सुरक्षित बनाता है और केबल खिंचने पर लैपटॉप गिरता नहीं.
[ad_2]
Source link