[ad_1]
Last Updated:
Gautam Gambhir experiment fail: हेड कोच गौतम गंभीर का अक्षर पटेल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने का फैसला साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में टीम इंडिया पर भारी पड़ा. टीम में लगातर बदलाव को लेकर आलोचनाओं का शिकार गंभीर अब अपने इस फैसले को लेकर चौतरफा घिर गए हैं.
गौतम गंभीर का अक्षर पटेल को नंबर-3 पर भेजने का एक्सपेरिमेंट फेल.नई दिल्ली. मुल्लांपुर में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों 51 रन से शर्मनाक हार मिली. इस मुकाबले में टीम का ओवरऑल प्रदर्शन को निराशाजनक रहा ही, साथ ही टीम के कुछ फैसलों ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं. हेड कोच गौतम गंभीर ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. अपने इस फैसले की वजह से ही वह एक बार फिर फैंस के निशाने पर आ चुके हैं. गंभीर इस फैसले को भारत की हार का सबसे बड़ा कारण भी माना जा रहा है.
गंभीर के इस ‘ब्लंडर’ से हारा भारत
गौतम गंभीर का अक्षर पटेल को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजने का फैसला बुरी तरह से फ्लॉप रहा. शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद अक्षर को दबाव को कम करने के लिए तीन नंबर पर भेजा गया, लेकिन इससे टीम का पहले से ही अस्थिर दिख रहा बल्लेबाजी क्रम और सवालों के घेरे में आ गया. अक्षर पटेल ने 21 गेंद में 21 रन बनाए और कवर्स पर रीजा हेंड्रिक्स को कैच दे बैठे. इस समय भारत का स्कोर 8वें ओवर में 67 रन पर 4 विकेट था.
गौतम गंभीर का अक्षर पटेल को नंबर-3 पर भेजने का एक्सपेरिमेंट फेल.
फैंस ने उठाए सवाल
फैंस ने अक्षर को ऊपर भेजने के गंभीर के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका कहना है कि अक्षर पटेल नंबर 6 या 7 पर ही ज्यादा असरदार होते हैं, जहां वह 15 से 20 गेंदें खेलकर फिनिशिंग में अहम भूमिका निभा सकते हैं. अक्षर पटेल को इस तरह से प्रमोट करने से भारत की मुश्किलें और बढ़ गईं. गंभीर के इस एक्सपेरिमेंट ने टीम इंडिया की बैटिंग को और चौपट कर दिया. बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलावों के बाद अब फिर गंभीर कटघरे में हैं.
अक्षर पटेल को क्यों भेजा गया ऊपर?
मैच के बाद प्रेजेंटेशन में सूर्यकुमार ने अक्षर को तीन नंबर पर भेजने के फैसले के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ‘जहां तक अक्षर के मूव की बात है, हमने उसे सपोर्ट किया क्योंकि वह सभी फॉर्मेट में अच्छी बैटिंग कर रहा था. आज रात यह काम नहीं आया. किस्मत खराब थी, लेकिन हम यहां से सीखते हैं और बेहतर होते हैं.’
गिल और सूर्यकुमार का खराब फॉर्म जारी
सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल का टी20 इंटरनेशनल में खराब फॉर्म जारी है. अपने होम ग्राउंड में गिल सिर्फ एक ही गेंद खेल पाए और गोल्डन डक पर आउट हो गए. लुंगी एनगिडी की बाहर जाती अच्छी लेंथ की गेंद पर बल्ले का बाहरी किनारा लगा और स्लिप में रीजा हेंड्रिक्स ने बेहतरीन कैच पकड़ा. गिल के बल्ले से पिछली 14 पारियों में अर्धशतक नहीं आया है. लगातार फ्लॉप शो के बाद गिल के टीम में बने रहने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
दूसरी ओर, कप्तान सूर्या का भी बल्ला नहीं बोल रहा, जिसने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम की टेंशन बढ़ा दी है. इस मुकाबले में वह मार्को यानसेन की बाहर जाती गेंद पर आउट हो गए. मौजूदा साल में सूर्या के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 17 पारियों में 14.35 के बेहद खराब औसत से सिर्फ 201 रन ही बनाए हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
[ad_2]
Source link