[ad_1]
अगर आपको हंसी के साथ- साथ दिमाग को भी थोड़ा रिलैक्स करना है, तो Sonu–Monu जोक्स आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं! ये दो शरारती दोस्तों की मजेदार बातें, उनकी नोकझोंक और उनकी मासूम हरकतें हर किसी को हंसा देती हैं. इनके जोक्स इतने आसान और सीधे होते हैं कि बड़े हों या बच्चे सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. तो चलिए, आज फिर से चलते हैं सोनू और मोनू की दुनिया में, जहां हर लाइन में हंसी है और हर जोक्स आपका मूड अच्छा कर देता है!
Joke-1
सोनू और मोनू दर्जी की दुकान में काम करते थे
सोनू दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा
उसके पास मोनू का फोन आया
सोनू ने फोन उठाया और बोला- तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई….
Joke-2
सोनू अपने दोस्त मोनू को ज्ञान बांट रहा था
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है…
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे…
Joke-3
सोनू : यार उठ भूकंप आ रहा है सारा घर हिल रहा है,
मोनू : सोजा,सोजा घर गिरेगा तो मकान मालिक का,हम तो किरायदार है…!!
Joke-4
सोनू ने रास्ते में चलती एक अनजान लड़की से पूछा
की – आप ने मुझे पहचाना ??
लड़की : नहीं जी, आप कौन ?
सोनू : मैं वही हूं जी ,
जिसे आपने कल भी
नहीं पहचाना था !!
Joke-5
सोनू: दूध उबल जाने पर लेडीज क्यों दौड़ती हैं?
मोनू: मलाई बचाने?
सोनू: नहीं.
मोनू: दूध बचाने?
सोनू: बिलकुल नहीं।
मोनू: अरे तो फिर किस लिए?
सोनू: ताकि गैस और प्लेटफॉर्म पोछना न पड़े इसलिए.
Joke-6
बाहर सब्जी वाला चिल्ला रहा था, 20 रुपये का फूलगोभी का जोड़ा
यह सुनकर सोनू उदास हो गया और मोनू से बोला
फूलगोभी का भी जोड़ा है, बस हम ही अकेले हैं….
Joke-7
सोनू: यार मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए
मोनू: क्यों
सोनू: वह बर्तन फेंक कर मारती है
मोनू: अभी मार रही है या पहले से
सोनू; 3 साल पहले से
मोनू: तो इतने साल बाद तलाक क्यों
सोनू: क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है…
Joke-8
सोनू: पहले क्या आया, अंडा या मुर्गी?
मोनू: सबसे पहले तो चखना आया फिर अंडा और बाद में मुर्गी
फिर 1 बियर और पानी की बोतल और सबसे लास्ट में बिल….
Joke-9
सोनू: मोनू! बताओ दारू और मेहरारू में क्या अंतर है?
मोनू: जो आपकी चुप्पी को भाषण में बदल दे वह है ‘दारू’.
और जो आपकी बातों को चुप्पी में बदल दे वह है ‘मेहरारू’.
[ad_2]
Source link