Headlines

Who is Salil Arora: 45 गेंद में 125 रन… कौन हैं 23 साल के विकेटकीपर बैटर सलिल अरोरा, जिन्होंने IPL ऑक्शन से पहले किया धमाका

[ad_1]

Last Updated:

Salil Arora IPL Auction 2026: पंजाब के विकेटकीपर बैटर सलिल अरोरा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले में झारखंड के खिलाफ सिर्फ 39 गेंद में शतक बनाया. आउट होने से पहले उन्होंने नौ चौके और 11 छक्के की मदद से 277.77 की स्ट्राइक रेट से 45 गेंद में 125 रन बनाए. अब मिनी ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है.

45 गेंद में 125 रन, कौन हैं सलिल अरोरा, जिन्होंने IPL ऑक्शन से पहले किया धमाकासलिल अरोरा की तूफानी सेंचुरी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

पुणे: पंजाब के विकेटकीपर बैटर सलिल अरोरा ने सिर्फ 39 गेंद में शतक बनाकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तहलका मचा दिया. पुणे के डीवाई पाटिल एकेडमी में हुए इस नॉकआउट मैच में झारखंड के खिलाफ सलिल के रनों की आंधी आई. सलिल अरोरा के 45 गेंद में 125 रन के बूते पंजाब छह विकेट खोकर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई.

एक ओवर में मारे तीन छक्के और एक चौका
नौ चौके और 11 छक्के से सजी पारी में सलिल अरोरा ने झारखंड के गेंदबाज सुशांत मिश्रा की जमकर धज्जियां उड़ाई. लेफ्ट हैंड पेसर सुशांत द्वारा फेंके गए पारी के आखिरी ओवर में सलिल अरोरा ने तीन छक्के और एक चौका मारा.

सलिल अरोरा का ब्रेस प्राइस 30 लाख
इस धमाकेदार पारी ने अचानक सलिल अरोरा को भारतीय क्रिकेट सर्किट में सुर्खियां दिला दी. अब 16 दिसंबर को अबुधाबी में होने वाले आईपीएल मिनी ऑक्शन से चंद दिन पहले इस विकेटकीपर को अपने साथ जोड़ने के लिए कई फ्रेंचाइजी के बीच होड़ देखी जा सकती है. सलिल अरोरा का नाम अनकैप्ड विकेटकीपर कैटेगरी में आएगा, उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये है. तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स को भारतीय विकेटकीपर की जरूरत है, ऐसे में वह सलिल अरोरा पर दाव लगा सकती है.

अभिषेक शर्मा के शहर के रहने वाले हैं सलिल
सलिल अरोरा भी अभिषेक शर्मा के शहर अमृतसर के रहने वाले हैं. सात नवंबर 2002 को पैदा हुए अभिषेक 23 साल के हैं. टूर्नामेंट में उन्होंने कई अच्छी पारियां खेली, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए. हैदराबाद में हैदराबाद के ही खिलाफ नाबाद 44 रन का स्कोर शामिल है.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

45 गेंद में 125 रन, कौन हैं सलिल अरोरा, जिन्होंने IPL ऑक्शन से पहले किया धमाका

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *