Headlines

TV is listening your personal bedroom conversation how to be safe by changing settings- क्या आपका TV भी चुपके से सुन रहा है आपकी पर्सनल बातें? अभी बदल दें Settings, स्टोर न कर लें डेटा

[ad_1]

Last Updated:

Smart TV एक बड़ा एंटरटेनमेंट का जरिया है लेकिन अब ये आपकी प्राइवेसी के लिए भी खतरा बन सकती है. जानें ACR, वॉइस असिस्टेंट और डेटा ट्रैकिंग से कैसे बचें और अपने टीवी की प्राइवेसी सुरक्षित रखें.

ख़बरें फटाफट

क्या आपका TV भी चुपके से सुन रहा है आपकी पर्सनल बातें? अभी बदल दें Settingsटीवी तो नहीं सुन रहा है आपकी बातें.

आज के स्मार्ट टीवी केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहे, बल्कि हमारे घरों की सबसे काम की चीज़ बन गए हैं. लोग घंटों सीरीज, मूवीज़ और गेम्स देखते हैं, लेकिन अक्सर यह नहीं समझ पाते कि उनकी टीवी उनके रूचि, गतिविधियों और आसपास की आवाज़ों को भी रिकॉर्ड कर सकती है. कई बड़ी कंपनियां अपने स्मार्ट टीवी में माइक्रोफोन, वॉइस असिस्टेंट और ट्रैकिंग सिस्टम जोड़ रही हैं, यह दावा करते हुए कि ये फीचर्स देखने के अनुभव को बेहतर बनाते हैं.

लेकिन ये फीचर्स आपके घर के वातावरण और निजी डेटा के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं. अगर टीवी में वॉइस कमांड या हमेशा ऑन माइक्रोफोन है, तो यह बैकग्राउंड शोर को रिकॉर्ड कर सकता है. ये ऑडियो क्लिप अक्सर कंपनी के सर्वर पर भेजे जाते हैं ताकि वॉइस रिकग्निशन सिस्टम बेहतर बनाया जा सके.

स्मार्ट टीवी आपके व्यूइंग हिस्ट्री, इंस्टॉल किए गए ऐप्स, IP एड्रेस और लोकेशन जैसी जानकारी भी इकट्ठा करता है. यह डेटा कई बार एडवर्टाइजिंग और डेटा एनालिटिक्स कंपनियों के साथ शेयर किया जाता है.

सबसे बड़ा खतरा ACR (Automatic Content Recognition) से आता है. यह टेक्नोलॉजी टीवी पर चल रहे हर कंटेंट को स्कैन करती है. चाहे वह OTT प्लेटफॉर्म हो, केबल टीवी, YouTube या पेन ड्राइव ही क्यों न हो, ACR यह पता लगा सकती है कि आप कौन सा कंटेंट कब देख रहे हैं और आपकी टीवी का IP एड्रेस और लोकेशन भी रिकॉर्ड कर सकती है. हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मुद्दे पर अलर्ट जारी किया है.

कंपनियां दावा करती हैं कि यूज़र डेटा केवल बेहतर सिफारिशें देने के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन हकीकत में यह डेटा आपकी डिजिटल प्रोफाइल बनाने और विज्ञापन टारगेटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है. अक्सर आपके स्मार्ट टीवी डेटा को मोबाइल और लैपटॉप के इस्तेमाल के पैटर्न के साथ मिलाकर आपकी पूरी डिजिटल पहचान तैयार की जाती है.

क्या करना चाहिए?

  • अगर आप अपनी प्राइवेसी के प्रति सचेत रहना चाहते हैं, तो कुछ सेटिंग्स तुरंत बदलें. सबसे पहले वॉइस कंट्रोल और वॉइस असिस्टेंट बंद करें.
  • ACR और पर्सनलाइजेशन फीचर्स को भी बंद करें.
  • जरूरी न हो तो टीवी को हमेशा Wi-Fi से कनेक्ट न रखें और संभव हो तो अलग गेस्ट नेटवर्क का इस्तेमाल करें.
  • माइक्रोफोन या कैमरा ढकना भी सुरक्षित विकल्प है. साथ ही समय-समय पर प्राइवेसी सेटिंग्स चेक करें और सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

क्या आपका TV भी चुपके से सुन रहा है आपकी पर्सनल बातें? अभी बदल दें Settings

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *