[ad_1]
Last Updated:
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शुक्रवार को न्यूजीलैंड की नौ विकेट की जीत के बाद भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में एक स्थान फिसल कर छठे पायदान पर पहुंच गयी. प्वाइंट टेबल की मौजूद स्थिति को देखते हुए टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचना मुश्किल होता जा रहा है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड ने जीता टेस्ट, परेशानी में पड़ी टीम इंडियानई दिल्ली. किसी भी क्षेत्र में स्थिति तब और बदतर हो जाती है जब आप बेहतर करने के लिए दूसरों पर निर्भर हो जाते है. 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को लगातार अब इस बात का इंतजार रहता है कि बड़ी टीमों के साथ उलटफेर हो जाए पर न्यूजीलैंड जैसी सधी हुई टीम ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ती जहां उनको अंक तालिका में उपर जाने का मौका मिले.
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शुक्रवार को न्यूजीलैंड की नौ विकेट की जीत के बाद भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में एक स्थान फिसल कर छठे पायदान पर पहुंच गयी. इस शानदार जीत से तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त के साथ न्यूजीलैंड की टीम तालिका में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गयी.
न्यूजीलैंड जीता, भारत परेशान
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआती दो चक्र की उपविजेता रही भारतीय टीम को पिछले महीने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से हार का सामना करने के बाद बड़ा खामियाजा उठाना पड़ा था. टीम तब तालिका ने पांचवें स्थान पर खिसक गयी थी जबकि उस समय न्यूजीलैंड छठे स्थान पर था. बेसिन रिवर्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में शुक्रवार को न्यूजीलैंड की बड़ी जीत के बाद तालिका में उलटफेर देखने को मिला. पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 100 प्रतिशत अंकों (जीत-हार प्रतिशत) के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है.
अंक तालिका की गणित
श्रीलंका (66.67) संयुक्त तीसरे जबकि पाकिस्तान (50) पांचवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड ने अब तक 66.67 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं, जबकि भारत का जीत-हार प्रतिशत 48.15 है.इंग्लैंड अगर एशेज में वापसी करने में सफल रहा तो भारतीय टीम और नीचे खिसककर सातवें स्थान पर आ सकती है.ऑस्ट्रेलिया एशेज श्रृंखला में 2-0 से आगे है और श्रृंखला में तीन और मैच खेले जाने हैं.भारतीय टीम को अपनी अगली टेस्ट श्रृंखला अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस जीत से न्यूजीलैंड को 12 अंक मिले जबकि श्रृंखला का शुरुआती मुकाबला ड्रॉ पर छूटा था. न्यूजीलैंड 16 अंक और 66.67 प्रतिशत अंक के साथ श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है. भारत के लिए परिस्थितियां बहुत विषम हो गई है और उनको अब टॉप टू में पहुंचने के लिए किसी चमतकार का इंतजार करना पड़ेगा.
[ad_2]
Source link