[ad_1]
Motorola ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Moto G57 Power भारत में लॉन्च कर दिया है. यह फोन खासकर पावर यूज़र्स, लंबे समय तक गेम खेलने वाले और हेवी यूज के लिए डिज़ाइन किया गया है. Moto G57 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है.
Moto G57 Power की कीमत ₹14,999 है (8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट). लॉन्च ऑफर पर ग्राहकों को ₹1,000 का डिस्काउंट और कुछ बैंक कार्ड्स पर अडिशनल ₹1,000 का ऑफर मिलेगा, जिससे नेट कीमत ₹12,999 हो जाती है.
ये फोन 3 दिसंबर से दोपहर 12 बजे से Motorola की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा. फोन तीन PANTONE-सर्टिफाइड कलर में आएगा जिसमें Regatta, Corsair और Fluidity शामिल है.
कैसे हैं फोन के फीचर्स…
फोन में 6.72-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1050 nits है. डिस्प्ले कलर बूस्ट टेक्नोलॉजी और Corning Gorilla Glass 7i से यह डिस्प्ले मजबूत और आउटडोर विज़िबिलिटी के लिए बेहतरीन है. फोन में MIL-STD-810H स्टैंडर्ड और IP64 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और छींटों से सुरक्षित बनाती है.
Moto G57 Power में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है. यह Android 16 OS पर चलता है और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देता है.
कैमरा और AI फीचर्स:
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है:
50MP Sony LYTIA 600 मुख्य सेंसर
8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर
फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा है. मोटोरोला की Moto AI के साथ AI Photo Enhancement Engine, Auto Night Vision, AI Portrait Effects और Auto Smile Capture जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा Google Photos के AI टूल्स जैसे Magic Eraser, Photo Unblur और Magic Editor भी इस प्राइस सेगमेंट में अनोखे हैं. सभी कैमरे 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं.
बैटरी और चार्जिंग:
7000mAh की बैटरी के साथ फोन में 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग है. यह लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो देखने और भारी यूज़ के लिए एकदम सही है.
कुल मिलाकर, Moto G57 Power एक पावरफुल बजट स्मार्टफोन है, जो लंबी बैटरी लाइफ, AI कैमरा और हाई-परफॉर्मेंस हार्डवेयर के साथ गेमर्स और पावर यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा.
[ad_2]
Source link