Headlines

बिना ड्राइवर वाली टैक्सी से जा रही थी महिला, अचानक उठा लेबर पेन, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं था!

[ad_1]

Last Updated:

सैन फ्रांसिस्को में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल जाते समय ड्राइवरलेस Waymo टैक्सी में ही बच्चे को जन्म दे दिया. इस दुर्लभ घटना ने सभी को चौंका दिया और अमेरिका में तेजी से बढ़ती सेल्फ-ड्राइविंग कारों को लेकर उत्सुकता और बहस दोनों को और तेज कर दिया.

बिना ड्राइवर वाली टैक्सी से जा रही थी महिला, अचानक उठा लेबर पेन, फिर जो हुआ...बिना ड्राइवर वाली टैक्सी में महिला ने बच्चे को दिया जन्म(फोटो:Canva)

तकनीक ने दुनिया को कितनी तेजी से बदल दिया है, इसका एक अनोखा उदाहरण अमेरिका में देखने को मिला. जहां लोग अभी तक बिना ड्राइवर की कारों को लेकर उत्सुकता और डर के बीच फंसे रहते हैं, वहीं एक महिला ने इस स्मार्ट गाड़ी में ऐसा अनुभव किया जिसे सुनकर कोई भी हैरान हो जाए. सैन फ्रांसिस्को में एक महिला ने अस्पताल पहुंचने के लिए एक बिना ड्राइवर वाली Waymo taxi बुलाई लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही कुछ ऐसा हो गया जिसने सभी को चौंका दिया.

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला रात को यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन फ्रांसिस्को मेडिकल सेंटर (UCSF) जाने के लिए Waymo की सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी में बैठी. सफर शुरू तो हुआ, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसकी लेबर पेन तेज हो गई. टैक्सी तेजी से अस्पताल की ओर बढ़ती रही, लेकिन प्रकृति का फैसला कुछ और ही था महिला ने गाड़ी के बैकसीट में ही बच्चे को जन्म दे दिया.

Waymo की टीम ने कार के अंदर कुछ अजीब हरकतें होती देखी
द सैन फ्रांसिस्को स्टैंडर्ड के अनुसार, Waymo कंपनी ने बताया कि उनकी रिमोट टीम ने कार के अंदर कुछ अजीब हरकतें होते हुए महसूस की. तुरंत सपोर्ट टीम ने महिला को कॉल किया और इमरजेंसी सर्विस से भी संपर्क किया. फिर भी, यह रोबोटैक्सी इतनी तेज निकली कि बच्चे के जन्म के बाद ही मां-बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया. अस्पताल पहुंचते ही दोनों को सुरक्षित अंदर ले जाया गया. उसके बाद Waymo ने कार को तुरंत सर्विस से हटा दिया ताकि सफाई की जा सके. अस्पताल के अधिकारियों ने भी पुष्टि की कि बच्चा और मां दोनों अब स्वस्थ हैं. Waymo ने बताया कि यह पहली बार नहीं जब किसी बच्चे का जन्म उनकी ड्राइवरलेस टैक्सी में हुआ है. इससे पहले Phoenix में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था. हालांकि यह बेहद दुर्लभ घटना मानी जाती है.

अमेरिका में ड्राइवरलेस टैक्सियों का बढ़ता नेटवर्क
अमेरिका के कई शहरों जैसे- San Francisco, Silicon Valley, Los Angeles और Phoenix में ड्राइवरलेस कारें आम हो चुकी हैं. लोग उत्सुकता और सुविधा दोनों कारणों से इन कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन बदलाव के साथ विवाद भी जुड़े रहते हैं. द सैन फ्रांसिस्को स्टैंडर्ड के अनुसार, हाल ही में एक Waymo कार ने ग़लत जगह U-turn लिया, जिससे ऑनलाइन बहस छिड़ गई, San Francisco में एक मशहूर पालतू बिल्ली Kit Kat को एक ड्राइवरलेस कार ने टक्कर मार दी और Arizona में एक व्यक्ति की Waymo कार बार-बार गोल-गोल घूमती रही और उसे एयरपोर्ट नहीं पहुंचा पाई.

homeajab-gajab

बिना ड्राइवर वाली टैक्सी से जा रही थी महिला, अचानक उठा लेबर पेन, फिर जो हुआ…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *