Headlines

Funny Jokes: शख्स को आया धमकी भरा कॉल, पुलिस में की शिकायत, फोन करने वाले की पहचान जानकर उड़ जाएंगे होश!

[ad_1]

Last Updated:

पुलिस के पास आदमी अपनी शिकायत लेकर जाता है. पर कई बार शिकायत इतनी रोचक होती हैं कि उसे सुनकर ही हंसी आ जाती है. आज हम कुछ बेहद मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिनमें से एक चुटकुले में शख्स दौड़ा-दौड़ा पुलिस स्टेशन जाता है और अपनी शिकायत बताता है. उसकी बातें सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

Funny Jokes: शख्स को आया धमकी भरा कॉल, पुलिस में की शिकायत, फिर...पढ़िये हिन्दी के मजेदार चुटकुले. (फोटो: Canva)

1. टीचर- “अगर तुम एक जंगल में हो और वहां शेर आ जाए तो तुम क्या करोगे?”
लड़का- “सर मैं पेड़ पर चढ़ जाऊंगा.”
टीचर- “अगर वह वहां भी आ जाए तो?”
लड़का- “तो मैं पानी में कूद जाऊंगा?”
टीचर- “…और अगर वह पानी में भी आ जाए तो?”
लड़का- “सर पहले आप यह बताओ कि शेर क्या आपका रिश्तेदार है जो आप उसकी तरफदारी किये जा रहे हो?”

2. संता- “यार जब तुझे गर्मी लगती है तो तू क्या करता है?”
बंता- “AC के सामने बैठ जाता हूं.”
संता- “…और जब बहुत ज्यादा गर्मी लगती है तब?”
बंता- “तब AC को ऑन कर लेता हूं.”

3. टीचर- “ऐसी कौन-सी चीज है जिसे हम ना देख सकते हैं ना महसूस कर सकते हैं? फिर भी उसके बिना जी नहीं सकते?”
बंटी- “हवा!”
टीचर- “बहुत अच्छे!”
मोनू- “नहीं टीचर इसके अलावा भी कुछ है…”
टीचर- “अच्छा तो तुम ही बता दो वह क्या है?”
मोनू- “इंटरनेट कनेक्शन.”

4. बंटी- “इंस्पेक्टर साहब मेरी मदद कीजिए, कोई मुझे धमकी भरे कॉल कर रहा है.”
पुलिसवाला- “कौन है वह?”
बंटी- “मेरी गर्लफ्रेंड का पति!”

5. एक पहलवान बच्चे ने एक कमजोर बच्चे को थप्पड़ मारा.
कमजोर बच्चे ने पूछा- “यह थप्पड़ गुस्से से मारा है या मजाक से?”
पहलवान बच्चे ने कहा- “गुस्से से!”
कमजोर बच्चा बोला- “फिर ठीक है क्योंकि मजाक मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है.”

6. पति होटल के रूम में से होटल मैनेजर को फोन करता है.
पति- “मैनेजर साहब जल्दी आओ…”
मैनेजर- “क्यों क्या हुआ?”
पति- “मेरी बीवी से झगड़ा हुआ है और वो बोल रही है कि वो होटल की खिड़की से कूद जाएगी.”
मैनेजर- “माफ कीजिए सर यह आपका निजी मामला है!”
पति- “अबे यार खिड़की नहीं खुल रही है, यह मेंटेनेंस प्रॉब्लम है!”

7. टीचर मोहन से- “बताओ कपड़ा किसे कहते है?”
मोहन- “सर मुझे नहीं पता.”
टीचर- “तुम्हारी यह निक्कर किस चीज की बनी है?”
मोहन- “सर पापा की पुरानी पैंट से बनी है!”

About the Author

Ashutosh Asthana

आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें

homeajab-gajab

Funny Jokes: शख्स को आया धमकी भरा कॉल, पुलिस में की शिकायत, फिर…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *