[ad_1]
Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi IND vs UAE U-19 Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी की पारी देखकर एक बार फिर साबित हो गया कि भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर सुरक्षित हाथों में है. यूएई के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के पहले ही मैच में वैभव ने 171 रन की धमाकेदार पारी खेली, इसी के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज कर ली.

दुबई: वैभव सूर्यवंशी की 95 गेंद में 171 रन की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने अंडर-19 वनडे एशिया कप के अपने शुरुआती मैच में शुक्रवार को यहां यूएई को 234 रन के बड़े अंतर से हराया. इस 14 साल के खिलाड़ी ने 14 छक्के लगाकर अंडर-19 वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कायम किया. उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके भी जड़े.
सूर्यवंशी की आतिशी पारी के अलावा विहान मल्होत्रा (55 गेंद में 69) और आरोन जॉर्ज (73 गेंद में 69) की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने 50 ओवर में छह विकेट पर रिकॉर्ड 433 रन बनाए. यह अंडर-19 वनडे में भारत का सर्वाधिक स्कोर होने के साथ एशिया कप इतिहास का भी सर्वोच्च स्कोर है.
यूएई की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी भारत को टक्कर देने की स्थिति में नहीं दिखी. टीम ने पृथ्वी मधु (50) और उद्धिश सूरी (नाबाद 78) की अर्धशतकीय पारियों से सात विकेट पर 199 रन बनाए.
सूर्यवंशी की 171 रन की पारी अब युवा वनडे में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. यह रिकॉर्ड अंबाती रायुडु के नाम है, जिन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 177 रन बनाए थे. यह अंडर-19 वनडे में नौवा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते ही यूएई के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी. उन्होंने 30 गेंद में अपना अर्धशतक और फिर 56 गेंद में शतक पूरा किया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जॉर्ज के साथ दूसरे विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की. वह 33वें ओवर में स्पिनर सूरी की गेंद पर आउट हुए.
उनके आउट होने के बाद मध्य क्रम ने लय बनाए रखी, जिसमें वेदांत त्रिवेदी (34 गेंद में 38 रन), अभिज्ञान कुंडू (17 गेंद में नाबाद 32) और कनिष्क चौहान (12 गेंद में नाबाद 28) ने रनों का प्रवाह जारी रखते हुए भारत को 400 रन के आंकड़े के पार पहुंचाया.
यूएई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 53 रन तक छह विकेट गंवा दिए. सूरी और मधु ने इसके बाद सातवें विकेट के लिए 144 गेंद में 85 रन की साझेदारी कर टीम के हार को अंतर को कम किया. सूरी ने एक छोर संभाले रखा, जिससे भारतीय टीम ने नौ गेंदबाजों के इस्तेमाल के बावजूद यूएई को ऑल आउट नहीं कर सकी.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
[ad_2]
Source link