Headlines

भगवान तेरा लाख लाख शुक्र है… कोहली की कार्बन कॉपी निकले वैभव सूर्यवंशी, शतक जड़ने के बाद मिलियन डॉलर रिएक्शन वायरल

[ad_1]

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi reminds virat kohli celebration: वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ शानदार 171 रन बनाए. उन्होंने शतक जड़ने के बाद हाथ जोड़कर भगवान को शुक्रिया कहा. सूर्यवंशी के शतक सेलिब्रेशन ने विराट कोहली की याद दिला दी, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल में रांची और रायपुर वनडे में शतक जड़ने के बाद कुछ इसी तरह से भगवान को शुक्रिया अदा किया था.

भगवान तेरा लाख लाख शुक्र है... कोहली की कार्बन कॉपी निकले वैभव सूर्यवंशीवैभव सूर्यवंशी ने दिलाई कोहली की याद.

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार रन उगल रहा है. इस युवा ओपनर ने अंडर 19 एशिया कप 2025 के पहले मैच में यूएई के खिलाफ 56 गेंदों पर 171 रन की पारी खेली. वैभव की इस पारी में 14 छक्के और 9 चौके शामिल थे. उन्होंने इस दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. वैभव यूथ वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए. उन्होंने अंबाती रायडू के रिकॉर्ड की बराबरी की. उन्होंने 56 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की. वैभव 29 रन से अपना दोहरा शतक चूक गए जो उनका सपना है. शतक जड़ने के बाद सूर्यवंशी का सेलिब्रेशन देखने लायक था. बेहद शांत चित होकर भगवान की ओर हाथ जोड़कर उपर देखने लगे. ऐसा लगा जैसे मानों वो कह रह हों कि भगवान तेरा लाख लाख शुक्र है कि मैंने यहां बड़ी पारी से शुरुआत की.वैभव ने विराट कोहली की याद दिला दी.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की तरह ही विराट कोहली ने भी हाल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में लगातार दो शतक जड़ने के बाद हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रिया अदा किया था. वैभव ने एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया और भगवान की ओर उपर देखकर दोनों हाथ जोड़कर उनको धन्यवाद दिया. कोहली ने रांची और रायपुर में खेले गए वनडे में बैक टू बैक दो शतक जड़े थे.

वैभव सूर्यवंशी ने दिलाई कोहली की याद.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *