Headlines

IND vs SA 2nd T20: तिलक, जितेश, शिवम दुबे… 9 गेंदों में गिरे 5 विकेट, टीम इंडिया के नाम पर लगा ‘धब्बा’

[ad_1]

Last Updated:

India vs South Africa 2nd T20I: मुल्लांपुर में भारत ने अपने आखिरी 5 विकेट सिर्फ 9 गेंदों में गंवा दिए. इस दौरान टीम के खाते में सिर्फ 5 रन ही जुड़े. इससे टीम इंडिया ने एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना दिया.

तिलक, जितेश, दुबे... 9 गेंदों में गिरे 5 विकेट, टीम इंडिया के नाम पर लगा धब्बासाउथ अफ्रीका से दूसरा टी20 हारा भारत.

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 51 रनों से हरा दिया. भारत की इस शर्मनाक हार में पहले गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए, फिर बैटिंग फेलियर देखने को मिला. अभिषेक, सूर्यकुमार, शुभमन गिल जैसे धुरंधर बल्लेबाजों से भरी टीम इंडिया से उम्मीद थी कि 200+ रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम अच्छा मुकाबला करेगी, लेकिन नजारा कुछ और ही देखने को मिला. पहले टॉप ऑर्डर ने हाथ खड़े कर दिए, फिर आखिरी 5 विकेट सिर्फ 9 गेंदों में 5 रन जोड़कर गंवाए.

9 गेंद 5 रन और आधी टीम आउट
पारी के 18वें ओवर में तिलक वर्मा और जितेश शर्मा की जोड़ी क्रीज पर थी. टीम के 5 विकेट गिरे चुके थे और स्कोर 142 था. यहां से भारत का हारना लगभग तय लग रहा था, लेकिन उम्मीद थी कि मुकाबला आखिरी ओवर तक जाएगा और बल्लेबाज स्कोर को करीब लेकर जाएंगे. आगे जो हुआ, बिल्कुल उल्टा था. ओवर की 5वीं गेंद पर जितेश आउट हो गए. इसके बाद तो टीम पलक झपकते ही ढेर हो गई. 19वें ओवर में शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती चलते बने और आखिरी ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा के विकेट के साथ भारत की पारी 162 रन पर सिमट गई. आखिरी 5 विकेट गिरने के दौरान भारत ने सिर्फ 5 रन ही बटोरे.

साउथ अफ्रीका से दूसरा टी20 हारा भारत.

टीम इंडिया के नाम पर लगा ये धब्बा
भारत की इस पारी में ऊपर से लेकर नीचे तक के सभी बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज का शिकार बने. इसके साथ ही भारत के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत के किसी टी20 मैच में सभी बल्लेबाजों को पेसर्स ने आउट किया. साउथ अफ्रीका के लिए भी यह इस फॉर्मेट में पहला मौका है, जब टी20 मैच में उनके तेज गेंदबाजों ने सभी विकेट चटकाए.

साउथ अफ्रीका ने दर्ज की सबसे ज्यादा
साउथ अफ्रीका की यह भारत पर टी20 इंटरनेशनल में 13वीं जीत है. इसी के साथ अफ्रीकी टीम ने इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड नाम कर लिया है. उसने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 12-12 जीत दर्ज हैं. न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमों ने भारत के खिलाफ टी20 में 10-10 मुकाबले जीते हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

तिलक, जितेश, दुबे… 9 गेंदों में गिरे 5 विकेट, टीम इंडिया के नाम पर लगा धब्बा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *