[ad_1]
Last Updated:
abhishek sharma 50 sixes T20I 2025: अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में अभी तक 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 50 छक्के जड़ दिए. अभिषेक एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. इसके साथ ही वह सूर्यकुमार यादव के स्पेशल क्लब में भी शामिल हो गए.

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. वे एक कैलेंडर ईयर में 50 टी20 इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए. अभिषेक ने गुरुवार को मुल्लांपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 214 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत के लिए पारी की शुरुआत की और 8 गेंदों पर 17 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान दो छक्के लगाए. अभिषेक का दूसरा छक्का 2025 के 19वें T20 इंटरनेशनल मैच में उनका 50वां छक्का था.

अभिषेक शर्मा से पहले, किसी फुल-मेंबर देश का सिर्फ एक खिलाड़ी एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने में कामयाब रहा था. यह कारनामा सूर्यकुमार यादव ने 2022 में किया था. 2022 में सूर्यकुमार ने टीम इंडिया के लिए 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और 68 छक्के लगाए थे.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ओवरऑल रिकॉर्ड ऑस्ट्रियाई बैटर करणबीर सिंह के नाम है. करणबीर ने 2025 में अब तक खेले गए 32 टी20 इंटरनेशनल में 122 छक्के लगाए हैं.अभिषेक इस रिकॉर्ड से अभी कोसों दूर हैं. उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना होगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अभिषेक शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में भी 17 रन ही बनाकर आउट हुए जबकि दूसरे मैच में भी वह इतने ही रन बनाकर पवेलियन लौटे. पहले टी20 में अभिषेक ने एक रन बनाते ही टी20 में एक कैलेंडर ईयर में 1500 रन पूरे कर लिए. पारी के दौरान 5 रन बनाने के साथ ही सूर्यकुमार यादव को पछाड़ कर ये कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए. इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली है. जिम्बाब्वे के खिलाफ 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज करने वाले अभिषेक ने 37वीं पारी में 42 की औसत से 1500 रन पूरे किए.

ओवरऑल एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व विकेटकीपर निकोलस पूरन टॉप पर हैं. उन्होंने साल 2024 में 40.89 की औसत से कुल 2,331 रन बनाए थे. अभिषेक की अभी बस शुरुआत हैं.आने वाले समय में वो कई और बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं.
[ad_2]
Source link