Headlines

कमाई में टॉप पर इस मामले में पिछड़ गईं ‘छावा’, 2 फिल्मों ने दी पटखनी, 2025 की पॉपुलर मूवी में बाजी मार गई ये फ्लॉप

[ad_1]

Last Updated:

Top 10 Most Popular Indian Movies of 2025: 2025 की टॉप 10 सबसे पॉपुलर इंडियन फिल्मों के बारे में क्या आप जानते हैं? 2025 में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली कई फिल्मों ने इंडस्ट्री को नई रफ्तार दी. सालभर चर्चा में रही एक बड़ी फिल्म ने भले ही कलेक्शन में झंडे गाड़े पर दर्शकों की पॉपुलर चॉइस लिस्ट में वह पीछे रह गई. दो ऐसी फिल्मों ने उसे मात दी, जिनकी ओपनिंग कमजोर रही और थिएटर में भी उम्मीद से कम चलीं, फिर भी इंटरनेट ट्रेंड्स और IMDb रेटिंग ने उन्हें ऊपर पहुंचा दिया.

Most Popular Indian Film Of 2025, IMDb Most Popular Indian Film Of 2025, Saiyaara, Mahavatar Narsimha, Chhaava, Kantara, Coolie, Dragon, Sitaare Zameen Par, Deva, Raid 2, Lokah Chapter 1, 2025 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म, आईएमडीबी 2025 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म, सैयारा, महावतार नरसिम्हा, छावा, कंतारा, कुली, ड्रैगन, सितारे जमीन पर, देवा, रेड 2, लोका चैप्टर 1

नई दिल्ली. 2025 भारतीय सिनेमा के लिए एक यादगार साल साबित हुआ, जहां सुपरस्टार्स की लाजवाब फिल्मों से लेकर नई टैलेंट की रोमांटिक कहानियों तक ने दर्शकों को बांध रखा. IMDb ने 1 जनवरी से 30 नवंबर 2025 तक रिलीज हुई उन सभी भारतीय फिल्मों की लिस्ट जारी की है, जिनका औसत रेटिंग 6 या इससे ज्यादा थी और जिन्हें ग्लोबल पेज व्यूज में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा. इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप पर ‘छावा’ है लेकिन क्या जानते हैं 2 फिल्मों ने सबसे पॉपुलर फिल्म की लिस्ट से इसे तीसरे नंबर पर धकेल दिया है. कौन सी हैं वो फिल्में चलिए बताते हैं…

Chaava Or Saiyaara: Which Was The Most Popular Indian Film Of 2025 As Per IMDb?

टॉप पर काबिज है ‘सैयारा’ में नए कलाकार आहान पांडे और अनीत पड्डा. दोनों फिल्म में संगीतकार और लेखिका के किरदार निभाया. फिल्म की कहानी और सुपरहिट संगीत ने इस लो बजट फिल्म ने लोगों को दिलों को जीत लिया. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 570.25 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. ये इस साल की सबसे बड़ी कमर्शियल सक्सेस फिल्म है. IMDb के मुताबिक, इसकी इमोशनल स्टोरीटेलिंग ने ग्लोबल ऑडियंस को कनेक्ट किया. OTT पर यह JioHotstar पर उपलब्ध है. (Image: Instagram)

Chaava Or Saiyaara: Which Was The Most Popular Indian Film Of 2025 As Per IMDb?

दूसरे नंबर पर है अश्विन कुमार की एनिमेटेड ब्लॉकबस्टर ‘महावतार नरसिंहा’, जो भारत की सबसे सफल एनिमेटेड फिल्म बनी. हिंदू पौराणिक कथा भक्त प्रह्लाद पर आधारित यह फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज हुई और 327 करोड़ रुपये कमाए. कटिंग-एज एनिमेशन और स्पिरिचुअल थीम ने इसे कल्चरल फिनॉमिना बनाया. क्रिटिक्स ने इसे भारतीय एनिमेशन के लिए माइलस्टोन बताया. ये अब Netflix पर स्ट्रीम हो रही है. (Image: Instagram)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Chaava Or Saiyaara: Which Was The Most Popular Indian Film Of 2025 As Per IMDb?

तीसरे स्थान पर विक्की कौशल की हिस्टोरिकल एपिक ‘छावा’ है, जो छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी पर बनी है. लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना के साथ यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी. फिल्म ने 808 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. मराठा इतिहास की ग्रैंड रीटेलिंग ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया. बॉक्स ऑफिस पर यह साल की सबसे बड़ी हिट थी, लेकिन IMDb पॉपुलैरिटी में ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिंहा’ से पीछे रही. OTT पर Amazon Prime Video पर इसे आप देख सकते हैं. (Image: Instagram)

Chaava Or Saiyaara: Which Was The Most Popular Indian Film Of 2025 As Per IMDb?

चौथे नंबर पर ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ मैग्नम ओपस ‘कांतारा: अ लेजेंड – चैप्टर 1’. फिल्म ने 852 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाकर रिकॉर्ड तोड़ा. फोकलोर, स्पिरिचुएलिटी और एक्शन का मिक्स इसे सबसे ज्यादा दोबारा देखी जाने वाली फिल्म बना दिया. ये Netflix पर स्ट्रीम हो रही है. (Image: Instagram)

Chaava Or Saiyaara: Which Was The Most Popular Indian Film Of 2025 As Per IMDb?

पांचवें स्थान पर रजनीकांत की ‘कूली’, जिसने 518 करोड़ रुपये कमाए. लोकेश कनगराज के गैंगस्टर ड्रामा में सुपरस्टार की पावरफुल परफॉर्मेंस ने एडवांस बुकिंग्स को आसमान पर पहुंचा दिया. मिक्स्ड रिव्यूज के बावजूद, यह कोलीवुड की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. यह JioHotstar पर उपलब्ध है. (Image: Instagram)

Chaava Or Saiyaara: Which Was The Most Popular Indian Film Of 2025 As Per IMDb?

छठे नंबर पर प्रदीप रंगनाथन की तमिल फैंटेसी-एक्शन ‘ड्रैगन’ है, जिसने युवाओं को आकर्षित किया. फिल्म ने 151.75 करोड़ की कमाई की और यह साल की बड़ी तमिल हिट्स में शुमार हो गई.  (Image: Instagram)

Chaava Or Saiyaara: Which Was The Most Popular Indian Film Of 2025 As Per IMDb?

स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा ‘सितारे जमीन पर’ आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी. इस फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख को साथ में पर्दे पर देखा गया. फिल्म ने <br />200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. खेल में कमजोर खिलाड़ियों के बारे में इसकी प्रेरणादायक कहानी ने इसे परिवारों का पसंदीदा बना दिया.  (Image: Instagram)

Chaava Or Saiyaara: Which Was The Most Popular Indian Film Of 2025 As Per IMDb?

लिस्ट में आठवें नंबर पर है शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’. शाहिद कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास काई नहीं कर सकी और फ्लॉप रही. इस एक्शन थ्रिलर वर्ल्डवाइड 55-59 करोड़ रुपये का कारोबार किया. लेकिन लेकिन इंटेंस परफॉर्मेंस के लिए सराही गई और ये 2025 की सबसे पॉपुलर फिल्म की लिस्ट में जगह बना ले गई. (Image: Instagram)

Chaava Or Saiyaara: Which Was The Most Popular Indian Film Of 2025 As Per IMDb?

अजय देवगन एक्शन फिल्म ‘रेड 2’ इस लिस्ट में नौवे नंबर पर है. अजय देवगन फिल्म में आयकर अधिकारी की भूमिका निभाई. 36 दिनों में फिल्म ने 170 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की. (Image: Instagram)

Chaava Or Saiyaara: Which Was The Most Popular Indian Film Of 2025 As Per IMDb?

दसवें पर मलयालम सुपरहीरो फिल्म ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’, दुलकर सलमान के प्रोडक्शन और कलयाणी प्रियदर्शन स्टारर ने 300 करोड़ रुपये कमाए. ओरिजिनैलिटी के लिए इसकी काफी तारीफ हुई. सोनी लिव पर इस फिल्म को देखा जा सकता है. (Image: Instagram)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

कमाई में टॉप पर इस मामले में पिछड़ गईं ‘छावा’, 2 फिल्मों ने दी पटखनी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *