Headlines

एक साल से दो पति मैनेज कर रही थी महिला, दिन में करती थी दूसरे को खुश, रात होते ही याद आता था पहला ‘प्यार’!

[ad_1]

Last Updated:

मलेशिया की एक महिला पिछले एक साल से दो पति मैनेज कर रही थी. सबसे हैरानी की बात ये है कि एक साल तक दोनों पतियों में से किसी को इसकी भनक नहीं लगी. लेकिन आखिरकार सच सामने आ गया.

एक साल से दो पति मैनेज कर रही थी महिला, दिन-रात में बांटती थी प्यार!एक के साथ दिन तो दूसरे के साथ बिताती थी रात (इमेज- फाइल फोटो)

मलेशिया में पिछले कुछ दिनों से एक महिला की करतूत सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हुई है. ये महिला पूरे एक साल से दो-दो पति मैनेज कर रही थी और सबसे हैरानी की बात ये कि दोनों पतियों को एक सेकंड के लिए भी शक नहीं हुआ. लेकिन अब सच सामने आ चुका है और पूरा देश हक्का-बक्का है.

महिला का पहला पति केलांतन का रहने वाला है. दोनों की शादी को कई साल हो चुके थे. लेकिन पिछले साल नवंबर में महिला ने चुपके से थाईलैंड के सोंगख्ला में जोहोर के एक शख्स से निकाह कर लिया. निकाहनामा भी रजिस्टर्ड है जिसमें तारीख 5 नवंबर 2024 प्रिंट है. दूसरा पति जोहोर में अकेला रहता था, इसलिए महिला ने उसके लिए 19 किमी दूर ही किराए का घर ले लिया. बेहद परफेक्ट प्लानिंग के साथ महिला दोनों पतियों को मैनेज कर रही थी.

बनाया था बेहतरीन प्लान
महिला का प्लान परफेक्ट था. वो दिन में जोहोर वाले पति के पास जाती थी. उसके घर का काम करती थी. बीवी के सारे फर्ज प्यार-मोहब्बत के साथ निभाती और शाम ढलते ही “ऑफिस का काम” बोलकर पहली शादी वाले घर लौट आती थी. दूसरे पति को बताया गया था कि वो नाईट शिफ्ट करती है. दोनों पतियों को लगा उनकी बीवी सबसे बेस्ट है. एक साल तक सब स्मूथ चला. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. पहले पति की बहन एक दिन महिला की कार में कुछ सामान लेने गई. वहां उसे ग्लव कम्पार्टमेंट में थाईलैंड का वो निकाहनामा मिल गया. बस फिर क्या था. बहन ने फोटो खींची और फेसबुक पर पूरा किस्सा उजागर कर दिया.

हो गई एक्सपोस
पहले पति की बहन ने पोस्ट में निकाहनामे की कॉपी भी लगा दी. उसने लिखा – “मेरे भाई को एक साल से धोखा दे रही थी. दिन में एक पति, रात में दूसरा. दोनों को पता तक नहीं चला.” पोस्ट डालते ही वायरल हो गया. लेकिन महिला ने उल्टा बहन (देवरानी) पर ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी. महिला ने आरोप लगाया कि वो मेरा पीछा कर रही है और मुझे परेशान कर रही है. अब मामला पुलिस के पास है. मलेशिया में बिगैमी (दो शादी) गैरकानूनी है. इसके लिए सात साल जेल की सजा मिल सकती है. थाईलैंड का निकाह भी मलेशिया में मान्य नहीं होता, लेकिन कानूनी तौर पर दूसरी शादी अपराध ही है.

About the Author

Sandhya Kumari

न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

homeajab-gajab

एक साल से दो पति मैनेज कर रही थी महिला, दिन-रात में बांटती थी प्यार!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *