Headlines

Allu Arjun and Rohit Shetty praised film Dhurandhar praised work of star cast and director Aditya Dhar | ‘पुष्पा’ को भा गईं ‘धुरंधर’, स्टार कास्ट के हुए दीवाने, रोहित शेट्टी बोले- ‘ये नया हिंदी सिनेमा है अब ये घुस के मारेगा’

[ad_1]

Last Updated:

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर परचम लहरा रही है. फिल्म का डंका पूरा दुनिया में बज रहा है. हर सिनेमाप्रेमी ‘धुरंधर’ की बात कर रहा है. अच्छे रिव्यू के बाद अब फिल्मी दुनिया के दूसरे सितारे फिल्म के बारे में बात करते हुए जमकर तारीफ कर रही हैं. विवेक रंजन अग्निहोत्री, ऋतिक रोशन, राकेश पंडित और तारा शर्मा सहित कई सेलेब्स फिल्म कोलेकर बात कर चुके हैं अब इस लिस्ट में ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है.

'पुष्पा' को भा गईं 'धुरंधर', रोहित शेट्टी बोले- 'ये नया हिंदी सिनेमा है'अल्लू अर्जुन और रोहित शेट्टी ने फिल्म ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है.

नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को आमजन के साथ ही एक्टर्स का भी जमकर प्यार मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म धमाल मचा ही रही है. 8 दिनों में फिल्म ने 239.5 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. फिल्म की कहानी के साथ ही कहानी, कास्टिंग, डायरेक्शन और गाने खूब तारीफ बटोर रहे हैं. एक्टर अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी फिल्म की खुलकर तारीफ की. दोनों ने इसे शानदार और नया सिनेमा बताया है.

‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘जस्ट धुरंधर देखी. यह एक शानदार फिल्म है, जिसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस, शानदार टेक्निकल टीम और कमाल का साउंडट्रैक है.’

अल्लू अर्जुन ने स्टार कास्ट की जमकर की तारीफ

अल्लू ने रणवीर सिंह को अपना भाई बताते हुए कहा कि उनकी मैग्नेटिक एनर्जी और वर्सेटिलिटी ने फिल्म में धमाल मचा दिया है. अल्लू अर्जुन ने अक्षय खन्ना की करिश्माई मौजूदगी, संजय दत्त, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और बाकी कलाकारों की मजबूत परफॉर्मेंस की भी तारीफ की. खास तौर पर सारा अर्जुन की प्यारी मौजूदगी का जिक्र किया.

‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन का पोस्ट.

‘आदित्य धर ने स्वैग के साथ किया कमाल’

उन्होंने पूरी टीम, टेक्नीशियन्स, जियो स्टूडियोज और खासकर डायरेक्टर आदित्य धर को बधाई देते हुए दर्शकों से फिल्म देखने की अपील भी की. उन्होंने लिखा, ‘आदित्य धर ने पूरे स्वैग के साथ कमाल कर दिया. इस फिल्म को जरूर देखें और आनंद लें.’

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *