Headlines

एयर होस्टेस ने खोला राज, बताया क्रिसमस सीजन में ज्यादा फ्लर्ट करते हैं यात्री, करने लगते हैं अजीब मांग!

[ad_1]

Last Updated:

एक फ्लाइट अटेंडेंट नोएल (Noelle) ने हाल ही में खुलासा किया है कि क्रिसमस के दौरान आसमान में काम करना वास्तव में कैसा अनुभव होता है. उन्होंने कई यात्रियों से जुड़ी हैरान करने वाली बातें बताईं.

एयर होस्टेस ने खोला राज, बताया क्रिसमस सीजन में ज्यादा फ्लर्ट करते हैं यात्रीएयर होस्टेस ने बताया कि पुरुष यात्री छुट्टी के दिनों में काफी फ्लर्ट करते हैं. (फोटो: Instagram/flyingnoelle)

कुछ दिनों में क्रिसमस आने वाला है और दिसंबर शुरू होते ही क्रिसमस सीजन आधिकारिक रूप से शुरू हो जाता है. इस मौके पर पश्चिमी देशों में छुट्टियां हो जाती हैं और लोग फ्लाइट से खूब सफर करते हैं. इसी दौरान फ्लाइट कर्मियों का काम भी काफी बढ़ जाता है. एक फ्लाइट अटेंडेंट ने हाल ही में क्रिसमस सीजन के दौरान काम करने के अनुभव को साझा किया और बताया कि इन दिनों में पुरुष यात्री ज्यादा ही फ्लर्ट करने लगते हैं और साथ ही अजीबोगरीब मांग भी करने लगते हैं.

एक फ्लाइट अटेंडेंट नोएल (Noelle) ने हाल ही में खुलासा किया है कि क्रिसमस के दौरान आसमान में काम करना वास्तव में कैसा अनुभव होता है. 25 साल की नोएल पिछले चार साल से केबिन क्रू का हिस्सा हैं. वह अपने इस “ड्रीम जॉब” से बेहद खुश हैं, खासकर उन यात्रियों के साथ बनने वाले कनेक्शन को लेकर जो उनके मज़ाकिया स्वभाव से मेल खाते हैं. नोएल पहले भी कह चुकी हैं कि कई बार वह फ्लाइट को अपना “पर्सनल टिंडर” मान लेती हैं, क्योंकि यात्रियों के साथ दिलचस्प बातचीत और फ्लर्टिंग आम बात हो जाती है.

त्योहार के मौके पर लोग करते हैं ज्यादा फ्लर्ट
नोएल ने बताया कि क्रिसमस के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट्स के साथ फ्लर्टिंग और भी ज्यादा बढ़ जाती है. द सन की रिपोर्ट के अनुसार नोएल को इस फेस्टिव सीज़न में कुछ ऐसे अनुभव हुए, जिन्हें वह कभी नहीं भूल सकतीं. उन्होंने एक ऐसे यात्री का ज़िक्र किया जो अक्सर एक ही रूट पर बिज़नेस क्लास में सफर करता है. वह यात्री पहले उनसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बात कर चुका था, लेकिन आमने-सामने मिलने पर काफ़ी शर्मीला रहता था. हाल ही की एक फ्लाइट में उसने अपनी पहचान जाहिर की और नोएल को एक गिफ्ट बॉक्स दिया. जब नोएल ने उसे खोला, तो उसमें चॉकलेट्स थीं. नोएल कहती हैं कि वह चौंक गईं, लेकिन उन्होंने पूरे प्रोफेशनलिज़्म के साथ स्थिति को संभाला.

About the Author

Ashutosh Asthana

आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें

homeajab-gajab

एयर होस्टेस ने खोला राज, बताया क्रिसमस सीजन में ज्यादा फ्लर्ट करते हैं यात्री

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *