[ad_1]
Last Updated:
ICC T20I World cup Ticket Price: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए टिकट की कीमत का ऐलान कर दिया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 8 फरवरी से होनी है. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेगी, जिसमें 55 मुकाबले खेले जाएंगे. सभी टीमों को कुल चार ग्रुप में बांटा गया है.
आईसीसी टी20 विश्व कप की डिफेंडिग टीम है भारतनई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 से पहले आईसीसी ने फैंस को एक बड़ी सौगात दी है. टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. टी20 विश्व कप की शुरुआत 8 फरवरी से होनी है. उससे पहले आईसीसी ने मैच के लिए टिकट की कीमत को लेकर कुछ अहम फैसले लिए हैं. आईसीसी ने विश्व कप मुकाबलों के लिए सबसे सस्ती टिकट की प्राइस 100 रुपए रखी है. ऐसे में उम्मीद है कि बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम में विश्व कप के मुकाबले देखने पहुंचेंगे.
बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. वहीं फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा. इस बार विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसे चार ग्रुप में बांटा गया है. टूर्नामेंट में फाइनल समेत कुल 55 मैच खेले जाएंगे. टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत और श्रीलंका को मिलाकर कुल 8 स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत में कुल 5 वेन्यू हैं जबकि श्रीलंका के तीन वेन्यू पर विश्व कप के मैच होने हैं.
100 रुपए के टिकट के लिए क्या है आईसीसी का प्लान
आईसीसी ने टिकटों को आम लोगों की पहुंच में रखने के लिए पहले चरण में बेहद कम कीमतें तय की हैं. भारत में टिकट 100 रुपए से शुरू होंगे और श्रीलंका में 1000 श्रीलंकाई रुपए से.आईसीसी की तरफ से टी20 विश्व कप के लिए इस चरण में 20 लाख से ज्यादा टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे.
टिकट की कीमतों के ऐलान के साथ ही आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, “टिकट बिक्री का पहला चरण इस वर्ल्ड कप को सबसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम है. हमारी कोशिश है कि हर तरह के लोग चाहे वे कहीं से हों या उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो वे स्टेडियम में आकर विश्व कप क्रिकेट मैच को एंजॉय कर सके. सस्ती टिकट कीमतें हमारी रणनीति का मुख्य हिस्सा हैं. हम चाहते हैं कि करोड़ों लोग स्टेडियम में आकर क्रिकेट के जादू, उत्साह और माहौल का हिस्सा बनें.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
[ad_2]
Source link