Headlines

हज के लिए जोड़ी थी पाई-पाई, जमा किए 2,650,746 रू, मासूम की जान बचाने के लिए कर दिया डोनेट

[ad_1]

Last Updated:

मलेशिया का एक डॉक्टर इन दिनों अपनी दिलेरी के कारण चर्चा में है. डॉक्टर बीते कई दिनों से सेविंग्स कर रहा था. लेकिन जब उसे एक बीमार बच्चे की जानकारी हुई, तो शख्स ने सारा पैसा उसके इलाज के लिए डोनेट कर दिया.

हज के लिए जमा किए 2,650,746 रू, मासूम की जान बचाने के लिए कर दिया डोनेटमासूम बच्ची की जान बचाने के लिए छोड़ दी हज यात्रा (इमेज- फाइल फोटो)

मलेशिया के UMNO यूथ चीफ और मशहूर डॉक्टर दातुक डॉ. अकमल सालेह इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा में हैं. वजह है उनका वो दिल जो हज के सपने से भी बड़ा निकला. डॉ. अकमल और उनकी पत्नी सालों से पाई-पाई जोड़ रहे थे ताकि 2026 में पवित्र हज यात्रा कर सकें. दोनों ने कुल 126,000 मलेशियाई रिंगिट यानी करीब 26,57,000 भारतीय रुपये जमा किये थे. लेकिन इसके बाद भी दोनों हज यात्रा पर नहीं जा सके.

दोनों के टिकट, रहना, खाना सब प्लान हो चुका था. लेकिन 11 दिसंबर की शाम सब बदल गया. डॉ. अकमल को पता चला कि उनके इलाके में 2 साल की मासूम मदीना नाम की बच्ची को जन्मजात लिवर की गंभीर बीमारी है. मलेशिया में इसका इलाज संभव नहीं है. चीन के किसी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में ही सर्जरी हो सकती है. इलाज में कुल खर्च 1.5 लाख रिंगिट से ज्यादा था. ऐसे में डॉक्टर ने अपनी हज यात्रा कैंसिल कर दी और सारा पैसा बच्ची के इलाज के लिए डोनेट कर दिया.

जीत लिया लोगों का दिल
बच्ची के माता-पिता गरीब थे, फंड रेजिंग कर रहे थे, लेकिन पैसे जमा नहीं हो पा रहे थे. डॉ. अकमल बच्ची के घर पहुंचे. उन्होंने मदीना को गोद में लिया, उसके मां-बाप की आंखों में आंसू देखे और वहीं फैसला कर लिया कि हज से बड़ा पुण्य उन्हें एक बच्ची की जान बचाकर मिलेगा. उन्होंने बिना एक पल गंवाए पूरा अमाउंट ट्रांसफर कर दिया. उनके इस नेक काम में उनकी पत्नी भी पूरी तरह सहमत थी.

फेसबुक पर किया पोस्ट
डॉ. अकमल ने अपने फेसबुक पर इसे लेकर एक लंबा पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा- “हज हर साल होता है, अल्लाह ने चाहा तो अगले साल या उसके बाद चले जाएंगे. लेकिन एक मासूम की जान सिर्फ एक बार बचाई जा सकती है. जब मैंने मदीना को देखा तो लगा – अगर मैं हज पर चला गया और ये बच्ची बच नहीं पाई तो मैं खुद को कभी माफ नहीं कर पाऊंगा. अल्लाह सबसे बड़ा है, वही हमें इनाम देगा. ये पोस्ट वायरल हो गया. 24 घंटे में इसे 5 लाख से ज्यादा लाइक्स और 2 लाख शेयर्स मिल गए. मलेशिया ही नहीं, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, भारत, सऊदी अरब तक लोग भावुक होकर कमेंट कर रहे हैं.

About the Author

Sandhya Kumari

न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

homeajab-gajab

हज के लिए जमा किए 2,650,746 रू, मासूम की जान बचाने के लिए कर दिया डोनेट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *