Headlines

Best android phone under 10000 rupees best for daily use perfect battery and camera realme vivo samsung

[ad_1]

अपना पुराना फोन बदलने का सोच रहे हैं और 10,000 रुपये से कम में एक अच्छा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए कई बढ़िया ऑप्शन मौजूद हैं. इस बजट में अब ऐसे फोन मिल रहे हैं जो रोज़मर्रा के कामों के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद ऐप यूज़ का एक्सपीरिएंस देते हैं. आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन बजट स्मार्टफोन के बारे में.

Samsung Galaxy M06 5G- सैमसंग Galaxy M06 5G की कीमत ₹8,999 है और यह Sage Green कलर में आता है. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है और यह 12 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है. कंपनी इस फोन के लिए चार OS अपडेट्स का वादा करती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता.

Vivo Y19e- ये फोन Majestic Green कलर में ₹7,999 की कीमत पर मिलता है. इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है. फोन में 13MP + 0.08MP का डुअल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है. इसमें 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है और यह Unisoc T7225 प्रोसेसर पर चलता है. फोन में 5500mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

Samsung Galaxy F06 5G- सैमसंग Galaxy F06 5G फोन बहामा ब्लू कलर में ₹8,939 की कीमत पर उपलब्ध है. इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है. ये फोन Android 15 पर चलता है और इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है. इसके अलावा इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, Bluetooth और Wi-Fi जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.

Realme NARZO 80 Lite 4G- रियलमी का नार्ज़ो 80 Lite 4G फोन पीच गोल्ड कलर में ₹8,299 की कीमत पर उपलब्ध है. इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है.

यह फोन 7.94mm पतले बॉडी डिजाइन के साथ आता है. इसमें 300% Ultra Volume सपोर्ट और AI Assist जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

Oppo A3X 5G- ओप्पो A3X 5G की कीमत ₹10,499 है. इसमें 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. फोन 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है.

iQOO Z10 Lite 5G- आईकू फोन ₹10,498 में Titanium Blue कलर में उपलब्ध है. इसमें Dimensity 6300 5G प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग के साथ मिलिट्री ग्रेड ड्यूरैबिलिटी मिलती है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *