[ad_1]
Last Updated:
पिछले 18 सालों में एक जैसे नाम पर दो फिल्में बनी हैं. पहली मूवी साल 2007 में रिलीज हुई, जबकि दूसरी मूवी ने साल 2018 में सिनेमाघरों में दस्तक दी. इन दोनों फिल्मों में एक ही हीरो ने लीड रोल निभाया. कमाल की बात है कि दोनों ही मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुईं और साथ ही दर्शकों का खूब प्यार भी पाया. दूसरी मूवी हीरो के करियर के लिए वरदान साबित हुई. क्या आप इन दोनों फिल्मों के नाम जानते हैं?

नई दिल्ली. बॉलीवुड में एक ही नाम पर अब तक सैकड़ों फिल्में बन चुकी हैं. इसका कोई हिसाब-किताब नहीं है. आज हम आपको पिछले 18 सालों में बनी दो फिल्मों के नाम बताते हैं, जिनके नाम लगभग एक जैसे हैं. साल 2007 की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई और खूब वाहवाही भी बटोरी. वहीं. दूसरी मूवी ने हीरो का डूबता करियर बचा लिया. हम जिन फिल्मों की बात कर रहे हैं उनके नाम हैं ‘तारे जमीन पर’ और ‘सितारे जमीन पर’.

‘तारे जमीन पर’ साल 2007 में रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है. इसे आमिर खान ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. यह फिल्म एक ऐसे बच्चे की कहानी है, जो पढ़ाई में कमजोर है, लेकिन वास्तव में वह डिस्लेक्सिया नाम की समस्या से जूझ रहा होता है. इसमें टिस्का चोपड़ा और विपिन शर्मा जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म की कहानी ईशान अवस्थी (दर्शील सफारी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे माता-पिता और टीचर्स आलसी और नालायक समझते हैं. इस वजह से वह मानसिक रूप से टूटने लगता है. हालात तब बदलते हैं, जब स्कूल में आर्ट टीचर राम शंकर (आमिर खान) की एंट्री होती है. वह ईशान की समस्या को पहचानता है और उसके आत्मविश्वास को वापस लौटाने में मदद करता है. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

आमिर खान और दर्शील सफारी की फिल्म तारे जमीन पर ने ऑडियंस के दिलों को जीत लिया था. बॉक्स ऑफिस पर भी यह मूवी बड़ी कामयाब साबित हुई. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की इस फिल्म ने भारत में 61.83 करोड़ का बिजनेस किया था. दुनियाभर में फिल्म की टोटल कमाई 98.48 करोड़ रुपये रही. (फोटो साभार: IMDb)

अब बात करते हैं दूसरे फिल्म की जिसका नाम है ‘सितारे जमीन पर’. दरअसल, साल 2025 में रिलीज हुई यह मूवी तारे जमीन पर स्पिरिचुअल सीक्वल है. इस फिल्म में आमिर खान ने कोच का रोल निभाया है और उनका किरदार डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे लोगों को बास्केटबॉल कॉम्पिटिशन के लिए तैयार करता है. (फोटो साभार: IMDb)

इस फिल्म को क्रिटिक्स से जबरदस्त रिव्यूज मिले. इसकी कहानी बास्केटबॉल कोच गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) पर आधारित है, जो गुस्सैल मिजाज का है और अहंकार से भरा हुआ है. पत्नी साथ छोड़ चुकी है और अपनी जिंदगी में नाकामयाबी से परेशान है. एक रात गुलशन शराब पीकर पुलिस की गाड़ी को अपनी कार से टक्कर मार देता है. (फोटो साभार: IMDb)

फिर गुलशन को अदालत से कम्युनिटी सर्विस की सजा मिलती है, जिसके तहत उसे डाउन सिंड्रोम वाले युवाओं की एक टीम बनाकर उन्हें टूर्नामेंट के लायक तैयार करना होता है. शुरुआत में गुलशन इस सजा से छुटकारा पाने का जुगाड़ लगाता है, लेकिन बाद में वह जैसे-तैसे इस सजा काटने के लिए तैयार हो जाता है. धीरे-धीरे कहानी आगे बढ़ने के साथ बहुत इमोशनल हो जाती है और कई तरह के सोशल मैसेजेस देती है. (फोटो साभार: IMDb)

‘सितारे जमीन पर’ की कामयाबी ने आमिर खान के डूबते करियर को बचाने का काम किया है, क्योंकि इससे पहले उनकी ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह डिजास्टर साबित हुई थीं. भारत में ‘सितारे जमीन पर’ ने 165.67 करोड़ का बिजनेस किया और वर्ल्डवाइड 266.49 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हिट साबित हुई. (फोटो साभार: IMDb)
[ad_2]
Source link