Headlines

Evergreen Jokes: परेशान बैठा था रमेश, देखकर सुरेश ने पूछा कारण, मिला ऐसा जवाब, सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी!

[ad_1]

1. पप्पू गुल्लू को गुस्से में डांट रहा था.
पप्पू- “यार मैंने जब तुम्हें खत लिखा था कि मेरी शादी में जरूर आना तो तुम आए क्यों नहीं?”
गुल्लू- “ओह! यार पर मुझे खत मिला ही नहीं!”
पप्पू- “मैंने लिखा तो था कि खत मिले ना मिले, शादी में जरूर आना!”

2. मुन्ना- “क्या कर रेला है सर्किट?”
सर्किट- “भाई बल्ब पर बाप का नाम लिख रेला हूं.”
मुन्ना- “क्यों?”
सर्किट- “बाप का नाम रोशन करने का ना भाई!”

3. वकील (मुजरिम से)- “तुमने एक ही दूकान में दो बार चोरी क्यों की?”
मुजरिम- “साहब दुकान पर लिखा था- ‘आपकी ही दुकान है दोबारा अवश्य आइएगा!’”

4. पिता- “बेटा एक जमाना था जब मैं 10 रुपए लेकर बाजार जाता था और किराना, सब्जी, दूध सब ले आता था!”
बेटा- “पिताजी अब जमाना बदल गया है. आजकल हर दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे रहते हैं!”

5. रमेश- “इतना परेशान क्यों है?”
सुरेश- “एक बात ने परेशान कर रखा है.”
रमेश- “किस बात ने?”
सुरेश- “जब दिल में कोई हड्डी ही नहीं होती तो फिर टूटता कहां से है?”

6.लड़का, लड़की से- “I love you बोलो तभी रोटी खाऊंगा…”
लड़की- “नहीं बोला तो…”
लड़का- “तो चुपचाप आलू के 6 पराठे खाकर सो जाऊंगा!”

7. पप्पू अपने मां-बाप के साथ होटल में खाना खाने गया. वहां एक आदमी सिगरेट पी रहा था.
पप्पू- “भाई साहब सिगरेट बाहर जाकर पियें. हमारे पैरेंट्स हमारे साथ हैं.”
आदमी- “तो क्या हुआ?”
पप्पू- “तो मेरा भी मन कर रहा है पीने का…”

8. अध्यापक- “इतने दिन से कहां था?”
छात्र- “बर्ड फ्लू हो गया था.”
अध्यापक- “पर ये तो बर्ड में होता है इंसाानों में नहीं…”
छात्र (गुस्से में)- “इंसान समझा ही कहां आपने, रोज तो मुर्गा बना देते हो!”

9. बीवी- “बनारस जाओ तो साड़ी लाना, दुबई जाओ तो गहने लाना और अगर फ्रांस जाओ तो परफ्यूम लाना!”
पति- “नरक जाऊं तो?”
बीवी- “तो इंजॉय यॉर सेल्फ…”

10. पोस्टमैन ने दरवाजा खटखटाया.
एक बच्चा हाथ में बियर की बोतल लेकर निकला.
पोस्टमैन- “पापा हैं?”
बच्चा- “अबे मुझे देखकर लगता है कि बाप घर पर होगा!”

11. आपकी बीवी कितनी तेज दौड़ सकती है यह देखना है तो जोर से चिल्लाइये, “दूध उबल रहा है!”
आपके पति कितना तेज दौड़ सकते हैं यह देखना है तो जोर से चिल्लाइये, “फोन बज रहा है उठा लूं क्या?”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *