Headlines

2025 की फ्लॉप फिल्में: फतेह, इमरजेंसी, आजाद, देवा, लवयापा, मालिक

[ad_1]

हर साल बॉक्स ऑफिस पर ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं, जिनका प्रमोशन और बजट दोनों ही ऊंचे होते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट भी बड़ी होती है, लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में असफल हो जाती है. बड़ा बजट, भारी प्रमोशन के बावजूद, कई फिल्में अपना बजट भी नहीं निकाल पातीं. आज हम आपको 2025 की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो अपना बजट भी नहीं निकाल पाईं.

सोनू सूद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फतेह’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई. 30 करोड़ रुपये के बजट की यह फिल्म केवल 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकी. फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी.

इमरजेंसी
17 जनवरी को रिलीज हुई कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी फ्लॉप रही. 60 करोड़ रुपये के बजट की यह फिल्म केवल 17 करोड़ रुपये कमा पाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 22.5 करोड़ रुपये कमाए. इसी दिन अजय देवगन, राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म ‘आजाद’ भी रिलीज हुई. यह फिल्म भी सुपरफ्लॉप रही. 80 करोड़ रुपये के बजट की यह फिल्म 10 करोड़ रुपये से कम कमा पाई.

देवा
31 जनवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का भारी प्रमोशन किया गया, लेकिन यह भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. 55 करोड़ रुपये के बजट की यह फिल्म 35.1 करोड़ रुपये ही कमा पाई.

लवयापा
खुशी कपूर और आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ कब आई और गई, पता नहीं चला. हिंदी और तमिल में रिलीज हुई यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई. 50 करोड़ रुपये के बजट की यह फिल्म 10 से 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई. फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हुई थी.

मेरे हसबैंड की बीवी
21 फरवरी 2025 को रिलीज हुई ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आए. रोमांटिक-कॉमेडी यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई. 60 करोड़ रुपये के बजट की यह फिल्म दुनियाभर में सिर्फ 11.8 करोड़ रुपये कमा सकी.

मालिक
11 जुलाई 2025 को रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ उनके करियर की सबसे खराब कलेक्शन करने वाली फिल्मों में रही. 54 करोड़ रुपये के बजट की यह फिल्म दुनियाभर में सिर्फ 28.1 करोड़ रुपये कमा सकी.

सन ऑफ सरदार-2
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ भी कुछ खास नहीं कर पाई. मल्टीस्टारर होने के बावजूद यह फिल्म 44.9 करोड़ रुपये कमा पाई, जबकि बजट 130 करोड़ रुपये था. फिल्म 1 अगस्त को रिलीज हुई थी. इसी दिन तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ भी रिलीज हुई, लेकिन यह भी 25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई. 60 करोड़ रुपये के बजट की यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *