[ad_1]
किचन में चाकू फिसलना, मशीन से हादसा या दरवाजे में फंसना, कभी भी अंगुली कट सकती है या पूरी तरह अलग हो सकती है. ऐसे में घबराहट में लोग जो करते हैं, वो अक्सर गलत होता है. डॉक्टर्स बताते हैं कि 99% लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो कटी अंगुली को दोबारा जोड़ने लायक नहीं छोड़ती.
माइक्रोसर्जरी से आजकल कटी अंगुली को सफलतापूर्वक जोड़ा जा सकता है, लेकिन सही फर्स्ट एड ही इसका आधार है. आइए जानते हैं कि अगर एक्सीडेंट में आपकी अंगुली कट जाए, तो क्या करना चाहिए और क्या बिलकुल नहीं करना चाहिए.
अगर अंगुली पूरी तरह कट गई हो तो अक्सर लोग पैनिक करने लगते हैं. लेकिन इसकी जगह शांत रहकर घाव पर साफ कपड़े से दबाव डालकर खून रोकना चाहिए. हाथ को दिल से ऊपर उठाकर रखें ताकि ब्लडिंग कम हो. इसके बाद तुरंत 108 या एम्बुलेंस कॉल करें और हॉस्पिटल जाना चाहिए. अब सबसे महत्वपूर्ण चीज है, कटी अंगुली को बचाना. इस दौरान लोग कई तरह की गलती कर देते हैं.
गलती नंबर 1: मुंह में दबाना या चाटना
कई लोग दर्द या घबराहट में कटी अंगुली को मुंह में दबा लेते हैं. ये सबसे खतरनाक गलती है. मुंह में मौजूद बैक्टेरिया अंगुली पर चले जाते हैं, इंफेक्शन फैलता है और टिश्यू खराब हो जाता है. डॉक्टर्स कहते हैं कि कटे पार्ट को कभी मुंह के संपर्क में ना आने दें.
गलती नंबर 2: सीधे बर्फ या पानी में डालना
लोग सोचते हैं बर्फ से ठंडक मिलेगी और अंगुली बच जाएगी. लेकिन सीधे बर्फ पर रखने से फ्रीज बर्न होता है, टिश्यू डैमेज हो जाता है और कोशिकाएं मर जाती है. इसी तरह पानी में डुबोने से अंगुली सूज जाती है और दोबारा जोड़ना मुश्किल हो जाता है. Healthline और Mayo Clinic जैसे सोर्स कहते हैं कि कभी डायरेक्ट आइस या वॉटर में कटे पार्ट को ना डालें.
गलती नंबर 3: टाइट कपड़े से बांधना या अनदेखा करना
कुछ लोग कटी अंगुली को टाइट बांध देते हैं, जिससे ब्लड फ्लो रुकता है और टिश्यू सड़ने लगता है. या फिर अंगुली को फेंक देते हैं. ये सब रीअटैचमेंट की संभावना खत्म कर देता है.
डॉक्टर्स की सही सलाह क्या है?
अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑर्थोपेडिक सर्जन्स (AAOS), WebMD और Red Cross के अनुसार कटी अंगुली को साफ पानी या सलाइन से हल्का साफ़ करना चाहिए. इससे गंदगी हट जाती है. इसके बाद साफ गीले गॉज या कपड़े में लपेटें. गीलापन इसे ड्राई नहीं होने देगा. अब इसे प्लास्टिक बैग में सील करके रखें. इस बैग को आइस वॉटर वाले दूसरे कंटेनर में डालें. ध्यान रखें कि अंगुली सीधे बर्फ ना छुए. अगर कई अंगुलियां कटी हों तो हर एक को अलग बैग में रखें. ये तरीका अंगुली को 12-24 घंटे तक जिंदा रख सकता है.
[ad_2]
Source link