[ad_1]
Last Updated:
बच्ची और टीचर के रिश्ते की मासूमियत दिखाता यह वायरल वीडियो, जहां छोटी बच्ची अपने हाथों लाई मिठाई टीचर को देती है और हर किसी का दिल छू जाती है. इस पर लोग भावुक हो उठे हैं और सोशल मीडिया पर इसे देखकर हजारों ने अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर की हैं.
बच्ची ने मैम को क्लासरूम में दी मिठाई(फोटो:X-@mahsharfatima86)कहते हैं कि बच्चे और शिक्षक का रिश्ता सिर्फ पढ़ाई तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें प्यार, भरोसा और अपनापन भी शामिल होता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक छोटा-सा वीडियो इसी प्यारे रिश्ते को बहुत ही सरल और सच्चे अंदाज में दिखाता है. इस वीडियो में न कोई लंबा संवाद है और न ही कोई दिखावा, फिर भी इसे देखते ही चेहरे पर अपने-आप मुस्कान आ जाती है.
दरअसल, @mahsharfatima86 नाम के यूजर ने अपने X पर एक वीडियो शेयर किया है.वीडियो एक साधारण क्लासरूम का लग रहा है. जहां एक शिक्षिका कुर्सी पर बैठी हैं, तभी एक छोटी-सी बच्ची आती है. उसके हाथ में एक छोटा सा कागज में लिपटा हुआ पैकेट होता है. वह बिना किसी डर या झिझक के सीधे अपनी शिक्षिका के पास जाती है. उसकी चाल में मासूमियत है और चेहरे पर हल्की-सी मुस्कान. लगता है जैसे वह कोई बहुत खास काम करने जा रही हो.
पापा लाए हैं, बंबई से…
छोटी बच्ची ने क्लास में लाकर MAM को दी ऐसी चीज,
देख टीचर भी दंग रह गईं!
Million views,वीडियो viral pic.twitter.com/1y4ihtjm0Z
[ad_2]
Source link