[ad_1]
Last Updated:
एक बीवी ने अपने मृत पति की इच्छा को पूरा कर दिया. उसने पति की अस्थियों को अंतरिक्ष में भेज दिया. हालांकि, इस काम को करने में उसे लाखों रुपये खर्च करने पड़े. आइए आपको बताते हैं कि आखिर उसने इस काम को कैसे अंजाम दिया.
मर चुके पति की अस्थियों को बीवी ने स्पेस में भेजा. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)अंतरिक्ष में जाने का सपना तो बहुत लोग पाले बैठते हैं मगर हर किसी के बस की बात नहीं होती. आपको एस्ट्रोनॉट बनना पड़ता है, जिसकी प्रक्रिया काफी जटिल होती है. उसके बाद ही कोई अंतरिक्ष में जा पाता है. या फिर स्पेस टूरिज्म के जरिए स्पेस में जाने का भी विकल्प है मगर उसका खर्च काफी ज्यादा है. पर क्या आपने कभी सुना है कि किसी की अस्थियां स्पेस में चली जाएं. एक महिला ने अपने मृत पति का ऐसा पना पूरा किया है, जिसे जीते-जी वो पूरा नहीं कर पाया. पति के मरने के बाद महिला ने पति की राख को स्पेस में भेज दिया. मगर इसके लिए उसे लाखों रुपये खर्च करने पड़े.
“शॉन कहते थे कि जब उनकी मौत हो जाए, तो वे चाहते हैं कि उनकी राख को सितारों में बिखेर दिया जाए.” फरवरी में जब 52 वर्षीय शॉन मार्शल का निधन हुआ, तो उनकी पत्नी एनेट मार्शल ने उनकी इस अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया. शॉन कभी बेहद जीवंत, मिलनसार और खुशमिजाज इंसान थे लेकिन वर्षों तक पैनक्रिएटिक संबंधी बीमारी ने उनकी सेहत और व्यक्तित्व दोनों को कमज़ोर कर दिया. केंट की रहने वाली उनकी पत्नी एनेट (53), जो ड्राइविंग इंस्ट्रक्टर हैं, ने ठान लिया कि वह विदाई वही देंगी, जिसकी कल्पना शॉन हमेशा करते थे. शॉन रेल ड्राइवर रह चुके थे, उन्हें यात्रा और डांसिंग का बहुत शौक था और सबसे बढ़कर, अंतरिक्ष से अनंत प्रेम था. पहले एनेट को लगा कि यह सब संभव नहीं है लेकिन गूगल पर खोजते हुए उन्हें Aura Flights नामक कंपनी मिली जो लोगों की राख को अंतरिक्ष में बिखेरने में विशेषज्ञ है.
पति की मौत पैंक्रियाज में हुई बीमारी की वजह से हुई थी. (फोटो: Dailystar)
कंपनी अंतरिक्ष में भेजती है राख
इस कंपनी की स्थापना इंजीनियर क्रिस रोज़ और एलेक्स बेकर ने की थी. शुरुआत में वे यूनिवर्सिटी ऑफ शेफ़ील्ड के छात्र रहते हुए कैमरे को अंतरिक्ष में भेजते थे. कैमरे द्वारा ली गई पृथ्वी की अद्भुत तस्वीरों ने उन्हें और ऐसे प्रोजेक्ट करने की प्रेरणा दी. क्रिस बताते हैं, “अंतरिक्ष से पृथ्वी की नीली वायुमंडलीय पट्टी, काला आकाश और ग्रह की खूबसूरत वक्रता, यह दृश्य अविश्वसनीय होता है.” Aura Flights हर सप्ताह दो-तीन लोगों की राख को अंतरिक्ष में भेजती है. वे स्ट्रेटोस्फेरिक गुब्बारों का इस्तेमाल करते हैं, जो राख वाले कैप्सूल को 1,20,000 फीट ऊंचाई तक ले जाते हैं. इस दौरान कैमरे पूरे सफर को रिकॉर्ड करते हैं.
About the Author
आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें
[ad_2]
Source link