[ad_1]
पटना. बिग बॉस 19 का फिनाले वैसे तो अपने ग्लैमर, डांस और रोमांच के लिए याद रखा जाएगा, लेकिन इस शो के पीछे एक ऐसी कहानी भी छिपी थी जिसने माहौल को थ्रिलर फिल्म जैसा बना दिया था. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को फिनाले से ठीक पहले जान से मारने और रंगदारी की धमकी मिली थी. सवाल उठ रहा था कि वह आएंगे या नहीं. लेकिन, पवन सिंह डरे नहीं और उन्होंने न सिर्फ शो में हिस्सा लिया, बल्कि सलमान खान के साथ स्टेज पर धूम मचाकर धमकी देने वालों को साफ संदेश दिया कि -मैं रुकने वालों में से नहीं! धमकी के बावजूद पवन सिंह की बेपरवाही ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि साबित कर दिया कि ‘पावर स्टार’ का मतलब सिर्फ गाना ही नहीं, हिम्मत भी है.
‘सलमान के साथ स्टेज शेयर किया तो खत्म समझो’
बता दें कि 7 दिसंबर की शाम पवन सिंह के फोन पर एक कॉल आया. दूसरी तरफ खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाला व्यक्ति था. उसने धमकी दी- सलमान खान के साथ दोबारा मंच पर मत आना… उलटी गिनती शुरू हो गई है. इसके बाद व्हाट्सएप पर कई मैसेज आए. मैसेज में लिखा था कि अगर पवन ने उनकी बात नहीं मानी और लाखों रुपये नहीं दिए तो अंजाम बहुत बुरा होगा. यह धमकी इतनी गंभीर थी कि इसे हल्के में लेना मुश्किल था.
FIR दर्ज की गई, पुलिस एक्टिव हुई
पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली, फिर भी उन्होंने बिग बॉस 19 फिनाले में सलमान खान संग स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्म किया.
पवन सिंह बोले, मैं डरूंगा नहीं
सलमान खान संग भोजपुरी रंग
फिनाले में पवन सिंह की एंट्री किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं थी. स्टेज पर आते ही दर्शकों की तालियों से माहौल गूंज उठा. सलमान खान ने उनका स्वागत करते हुए कहा- पवन भाई, आप स्टेज पर आते हैं तो एनर्जी डबल हो जाती है. पवन सिंह ने ‘लव यू झारखंड’, ‘कमरिया हिले राजा’ और ‘बाबू मेरा पावर देखो’ जैसे हिट गानों पर परफॉर्म किया. नीलम गिरी के साथ उनका डांस शो की खास बात रहा. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो गए और लोग कहने लगे-धमकी को ठेंगा, पवन सिंह का डंका.
पुलिस की कार्रवाई जारी -खतरा अब भी?
[ad_2]
Source link