Headlines

21 करोड़ कमाकर भी ‘भिखारन’ हुई महिला, डिजाइनर कपड़े और हॉलिडे पर उड़ाए पैसे, लोगों से लिए इतना कर्ज!

[ad_1]

सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन के इस दौर में रातों-रात करोड़पति बनने और फिर एक ही झटके में सब कुछ गंवा देने की कहानियां आम होती जा रही हैं. ऐसी ही एक चौंकाने वाला मामला लंदन से सामने आया है, जहां की रहने वाली एक महिला 21 करोड़ रुपए कमाकर भी भिखारी की तरह कंगाल हो गई. उसने अपने सारे पैसे डिजाइनर कपड़ों और हॉलिडे पर उड़ा दिए. ऐसे में उसके ऊपर बैंक से लेकर अन्य लोगों के कर्ज चढ़ गए. 27 साल की इस महिला का नाम ऐनी शार्लोट (Annie Charlotte) है, जो अपनी एक दुर्लभ शारीरिक बनावट ‘यूटेरस डिडेल्फिस’ (दो गर्भाशय, दो गर्भाशय ग्रीवा और दो प्राइवेट पार्ट) के कारण ओनलीफैंस प्लेटफॉर्म पर स्टार बन गई थीं. एनी ने खुलासा किया है कि उन्होंने प्लेटफॉर्म से कमाए गए लगभग 21 करोड़ रुपये (2 मिलियन पाउंड) उड़ा दिया है और अब वह 1 करोड़ रुपये (1 लाख पाउंड) से अधिक के कर्ज में डूब चुकी हैं.

ऐनी ने अपने खर्चों के बारे में बताते हुए कहा, “मैंने अपनी दुर्लभ शारीरिक बनावट की वजह से से लगभग 2 मिलियन पाउंड (करीब 21 करोड़ रुपए) कमाए और अब मेरे पास उसमें से एक फूटी कौड़ी भी नहीं है. मेरे पास एक कार है, लेकिन वह भी मेरी नहीं है. मेरे घर की कोई भी चीज– यहां तक कि टीवी भी मेरा अपना नहीं है, वह अभी भी फाइनेंस पर है.” बता दें कि 22 साल की उम्र में ही एनी ऑनलाइन वीडियो के जरिए करोड़ों रुपए कमाने लगीं. गरीबी में पली-बढ़ी ऐनी कभी स्कूल से मिलने वाले भोजन पर जिंदा रहती थीं. ऐसे में जब उनके पास पैसे आने लगे, तो वो उन्हें सपनों की जिंदगी लगी. ऐसे में उन्होंने पैसों को संभालकर रखने की जगह उड़ाना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा, “जब मैंने असली पैसा कमाना शुरू किया, तो मैंने अचानक सोचा, ‘अच्छा, तो मैं अमीर हूं. मैं लोडेड हूं. चलो हर जगह घूमते हैं. हर काम करते हैं.’” उन्होंने दोस्तों के साथ क्लबिंग के लिए एक ही रात में 6 लाख रुपये (5,000 पाउंड) तक उड़ा दिए.

दिखावे की जिंदगी ने बनाया कंगाल!
ऐनी के पास जब पैसे आने लगे, तो वो दिखावे के चक्कर में पड़ गईं. वो अपने अमीर दोस्तों के साथ पार्टी करतीं और जमकर पैसे उड़ातीं. ऐनी ने स्वीकार किया, “मेरे इंडस्ट्री के दोस्त मुझसे भी ज्यादा कमा रहे थे और मैं उनके साथ कदम मिलाकर चलने की कोशिश कर रही थी… टिकटॉक पर लोग कहते, ‘ओह, मैं एक दिन में 21 लाख रुपए कमाता हूं, देखो मेरी जिंदगी कैसी है’ और आप उसी मानसिकता में फंसने लगते हैं. आप प्रतिस्पर्धा करने लगते हैं.” इसी कम्पिटिशन ने उन्हें दो महीने के अंदर ही माइकोनोस, मार्बेला और फिर माइकोनोस की तीन लग्जरी छुट्टियों पर जाने के लिए मजबूर कर दिया, जिसकी कुल लागत 30-40 लाख रुपये तक पहुंच गई. इसके बाद धीरे-धीरे उनकी कमाई कम होने लगी, लेकिन खर्चे कम नहीं हुए. उन्होंने मां और दोस्तों से उधार लेना शुरू किया और क्रेडिट कार्ड के बिल बढ़ाती चली गईं. आज वह 1 लाख पाउंड (1 करोड़ रुपये से ज्यादा) से अधिक के कर्ज में डूबी हैं.

नहीं छोड़ना चाहतीं ओनलीफैंस!
ऐनी ने ओनलीफैंस के जरिए करोड़ों कमाए, जिन पैसों को उन्होंने गंवा भी दिया. अब उस प्लेटफॉर्म पर ऐनी को काफी कम पैसे मिलते हैं. इसके बावजूद वो ओनलीफैंस प्लेटफॉर्म को छोड़ना नहीं चाहती हैं. उनका तर्क है कि इस प्लेटफॉर्म पर अभी भी अच्छे पैसे कमाने की संभावना है, बस उन्हें अपनी फाइनेंसियल मिस्टेक्स से सबक लेकर अब ज्यादा समझदारी से काम करना है. उन्होंने कहा, “मैं अपना करियर बदलने की कोई योजना नहीं बना रही. सच तो यह है कि मेरे पास अच्छा पैसा कमाने की क्षमता है और मैं कमाती भी हूं. मुझे बस बहुत सारे कर्ज चुकाने हैं.” उन्होंने यह भी समझाया कि इस बिजनेस में एडिटर्स की फीस, कंटेंट के लिए निवेश और अन्य खर्चे लगातार बने रहते हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है. आज ऐनी अपनी लाइफस्टाइल को “मिनिमल” बताती हैं और कर्ज चुकाने पर फोकस कर रही हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *