Headlines

Suryakumar Yadav: ‘कप्तान का काम सिर्फ सिक्का उछालना नहीं’, तीसरे टी20 से पहले सूर्यकुमार यादव को मिली वॉर्निंग

[ad_1]

Last Updated:

Suryakumar Yadav: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले कहा है कि कप्तान के तौर पर उनका काम सिर्फ टॉस के लिए सिक्का उछालना या फील्डिंग और बॉलिंग में बदलाव करना नहीं है, बल्कि बल्ले से भी योगदान देना है.

'कप्तान का काम सिर्फ सिक्का उछालना नहीं', तीसरे T20 से पहले सूर्या को वॉर्निंगसूर्यकुमार यादव के बल्ले से नहीं निकल रहे रन.

नई दिल्ली. धर्मशाला में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा, जिसे जीतकर सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी सीरीज में 2-1 से बढ़त लेना चाहेगी. भारत ने पहला टी20 101 रन से जीता था, जिसके बाद दूसरे मैच में मेजबानों को करारी शिकस्त मिली. बल्ले से लगातार संघर्ष कर रहे भारतीय कप्तान को आगामी मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अलर्ट किया है. उनका कहना है कि कप्तान का काम सिर्फ टॉस के लिए सिक्का उछालना नहीं होता, बल्कि बल्ले से भी योगदान देना होता है.

सूर्या के बल्ले से नहीं निकल रहे रन
रोहित शर्मा के बाद भारत के T20I कप्तान बने सूर्यकुमार यादव ने कप्तान के तौर पर शानदार काम किया है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 28 मैच जीते और सिर्फ 6 में हार मिली. हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके बल्ले से संघर्ष ने सबको निराश किया है, जो आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी चिंता का विषय है. सूर्या ने इस साल 19 मैचों में सिर्फ 201 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 14.35 और स्ट्राइक रेट 126.41 रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में भी वह बल्ले से फ्लॉप रहे.

धर्मशाला में होने वाले तीसरे T20I मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार यादव को याद दिलाया कि कप्तान के रूप में उनकी जिम्मेदारी में बल्ले से योगदान देना भी शामिल है, न कि सिर्फ टॉस के लिए सिक्का उछालना या फील्डिंग/गेंदबाजी में बदलाव करना. चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो कहा, ‘आप टीम के कप्तान हैं, लेकिन एक कप्तान का काम सिर्फ टॉस करना और गेंदबाजों को संभालना नहीं होता. यह सिर्फ रणनीति बनाना नहीं है. अगर आप टॉप चार में बल्लेबाजी करते हैं, तो आपकी भूमिका रन बनाना भी है.’

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा, ‘बहुत सारे मैच हो गए हैं. अगर आपकी 17 पारियों में औसत 14 का है और स्ट्राइक रेट भी बहुत अच्छा नहीं है, आपका एक भी अर्धशतक नहीं है और आप सिर्फ दो बार 25 के पार गए हैं, तो IPL के दोनों तरफ (पहले और बाद) यह एक समस्या रही है.’

कप्तानी पर कोई सवाल नहीं – चोपड़ा
चोपड़ा ने स्पष्ट किया कि वह सूर्यकुमार यादव के T20I कप्तान के रूप में कार्यकाल की आलोचना नहीं कर रहे हैं. चोपड़ा ने जोर देकर कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर कोई संदेह है या वह वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान नहीं होंगे. मैं ऐसा बिल्कुल नहीं कह रहा हूं, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्हें रन बनाने की जरूरत है.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

‘कप्तान का काम सिर्फ सिक्का उछालना नहीं’, तीसरे T20 से पहले सूर्या को वॉर्निंग

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *