Headlines

पिता के ट्रक के नीचे आई 20 महीने की बेटी, बाहर आ गया दिमाग का टुकड़ा, फिर जो हुआ सुनकर नहीं होगा यकीन!

[ad_1]

दुनियाभर में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं. इनमें से कुछ लोग तो मामूली चोट में भी जिंदा नहीं बच पाते हैं. लेकिन कई बार भयानक एक्सीडेंट के बावजूद लोग चमत्कारिक ढंग से न सिर्फ जिंदा बचते हैं, बल्कि पहले की तरह अपनी लाइफ भी जीते हैं. इस तरह की चमत्कारिक घटनाओं के बारे में अक्सर पढ़ने को मिल जाता है. कभी कोई बहुमंजिला इमारत से गिरकर बच जाता है, तो कभी कोई ट्रेन के नीचे आकर भी जीवित रहता है. ऐसा ही एक चमत्कारिक लेकिन भयावह मामला दक्षिण अफ्रीका में सामने आया है, जहां पर 20 महीने की बेटी गलती से अपने ही पिता के ट्रक के नीचे आ गई. जब तक उसे समझ आता, तब तक देर हो गई थी. इतना ही नहीं, बच्ची के दिमाग का टुकड़ा भी बाहर आ गया था. लेकिन फिर जो हुआ, उसे सुनकर यकीन नहीं होगा. वो बच्ची न सिर्फ जिंदा बची, बल्कि अब नॉर्मल लाइफ जी रही है.

बताया जाता है कि यह दुर्घटना दक्षिण अफ्रीका के कोस्टर सिटी के एक फार्म में हुई, जब किसान पिता शॉन स्टीयन (Shaun Steyn) गलती से अपने पिकअप ट्रक से अपनी 20 महीने की बेटी जना (Jana) को कुचल बैठे, जिससे बच्ची को सिर में भयानक चोटें आईं. शॉन और उनकी पत्नी केली (Kelly) ने बिना समय गंवाए बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद जना ने कई सप्ताह इंटेंसिव केयर में बिताए और एक बड़ी सर्जरी से गुजरी. डॉक्टरों ने उसकी रिकवरी को असाधारण चमत्कार बताया है. बच्ची की मां केली ने बताया कि दुर्घटना के बाद बच्ची ने हफ्तों इंटेंसिव केयर और फिर रिहैब सेंटर में बिताए. केली ने कहा, “हमने खुद को इस संभावना के लिए तैयार कर लिया था कि वह पहले जैसी नहीं रहेगी. लेकिन डॉक्टर्स की मदद से वह दुर्घटना से पहले जैसी थी, ठीक वैसी ही है.”

हालांकि, मासूम जना फिलहाल में सुरक्षात्मक हेलमेट (protective helmet) पहनती है, क्योंकि डॉक्टर उसकी खोपड़ी के पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं. केली कहती हैं, “वह हेलमेट को मेरी उम्मीद से बेहतर तरीके से संभालती है, लेकिन मैं उसे समझाती हूं कि उसे अपने सिर की सुरक्षा के लिए इसे पहनना होगा.” बता दें कि जिस दिन यह हादसा हुआ, उस दिन सुबह शॉन और उनका बेटा जोशुआ (Joshua) ट्रक में चढ़ गए थे, जबकि मासूम बच्ची अपनी के साथ घर के अंदर तैयार हो रही थी. इस बीच पल भर के लिए महिला का ध्यान हट गया और बच्ची फार्म में ट्रक के पीछे आ गई. उस दौरान शॉन ट्रक को रिवर्स कर रहे थे, तभी उन्हें लगा कि गाड़ी किसी पत्थर के ऊपर चढ़ रही है. जब वह बाहर निकले, उनके होश उड़ गए. उन्होंने अपनी बेटी को ट्रक के नीचे पाया.

शॉन ने कहा, “मैंने नहीं सोचा था कि वह जना होगी क्योंकि वह केली के साथ थी. जब मैंने उसे रोते हुए सुना तो मैं बर्फ की तरह ठंडा पड़ गया.” उन्होंने कहा, “उसके सिर से खून बह रहा था और मैं उसके दिमाग का एक टुकड़ा देख सकता था.” माता-पिता ने 70 मील दूर स्थित पोटचेफस्ट्रूम हॉस्पिटल (Potchefstroom Hospital) को फोन किया. पैरामेडिक्स सड़क किनारे ही जना का इलाज करते हुए उसे अस्पताल ले गए. बाद में उसे जोहानसबर्ग एयरलिफ्ट किया गया, जहां सर्जनों ने उसकी खोपड़ी और मस्तिष्क के बीच फंसे मलबे को हटाने के लिए चार घंटे तक ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के बाद जना को वेंटिलेटर पर बेहोश रखा गया. केली ने कहा, “अपने बच्चे को ट्यूब और तारों से जुड़ा हुआ देखना भयानक था.” लेकिन डॉक्टरों को स्कैन में दिमाग में कोई गंभीर ट्रॉमा नहीं दिखा और वो चमत्कारिक तरीके से ठीक होने लगी. शॉन कहते हैं कि अगस्त 2024 में हुई इस घटना ने परिवार को और करीब ला दिया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *