Headlines

संजय कपूर की संपत्ति विवाद: करिश्मा ने वसीहत कोर्ट में चुनौती दी

[ad_1]

Last Updated:

संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर वसीहत विवाद कोर्ट में जारी है. प्रिया सचदेव, करिश्मा कपूर, रानी कपूर के बीच आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं. करिश्मा के बच्चों कियान और समायरा ने पिता संजय कपूर की वसीहत को कोर्ट में चैलेंज किया है. करिश्मा के वकील ने वसीहत की वैधता पर सवाल उठाए हैं, दावा किया कि संजय कपूर ने वसीहत नहीं बनाई.

ख़बरें फटाफट

'संजय कपूर हैं डिजिटल घोस्ट...', करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांगा हकसंजय कपूर की वसीहत पर लड़ाई जारी है.

नई दिल्ली. करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर ने 12 जून को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. उनकी गले में मधुमक्खी अटकने से मौत हो गई और उनके जाने के बाद से ही उनकी 30,000 करोड़ की अपार संपत्ति पर घमासान मचा हुआ है. दिवंगत बिजनेस टाइकून संजय कपूर की प्रॉपर्टी के दावेदार कई हैं, लेकिन उनकी वसीहत के अनुसार उनकी इस अपार संपत्ति का वारिस उन्होंने अपनी पत्नी प्रिया सचदेव को बनाया है. अब दिवंगत बिजनेसमैन की 30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी का मामला कोर्ट में है. प्रिया सचदेव पर संजय कपूर की मां रानी कपूर और उनकी एक्स वाइफ करिश्मा ने कई आरोप लगाए हैं. दोनों पक्षों की तरफ से आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है.

इस बीच करिश्मा कपूर के वकील महेश जेठमलानी ने प्रिया सचदेव पर वसीहत के साथ छेड़छाड़ के आरोप को दोहराया है. वहीं, उनके बच्चों- कियान और समायरा ने अपने पिता संजय कपूर की वसीहत को कोर्ट में चैलेंज किया है. करिश्मा कपूर के वकील महेश जेठमलानी का दावा है कि संजय कपूर अपनी ही वसीहत से गायब हैं. उन्होंने न मेसेज, न ईमेल और न ही किसी तरह से वसीहत को ड्राफ्ट किया है. उनके वसीहत बनाने का कोई सबूत भी मौजूद नहीं है.

करिश्मा कपूर के वकील ने उठाए सवाल

करिश्मा कपूर के वकील ने कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जो इस बात को साबित कर सके कि प्रिया सचदेव जिस वसीहत का दावा कर रही हैं, वो संजय कपूर ने ही बनाया है. महेश जेठमलानी ने संजय कपूर को डिजिटल घोस्ट तक कह डाला. वो आगे अपनी याचिका में कहते हैं कि प्रिया सचदेव की तरफ से किए गए दावों में भी कहीं संजय कपूर शामिल नहीं है. न ही बिजनेसमैन की पत्नी ने कोर्ट में कोई ऐसा सबूत दिया है कि संजय ये वसीहत बनाने में शामिल थे.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

‘संजय कपूर हैं डिजिटल घोस्ट…’, करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांगा हक

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *