[ad_1]
Last Updated:
Virat Kohli Meet Lionel Messi: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस समय GOAT इंडिया टूर पर हैं. मेसी सबसे पहले कोलकाता पहुंचे. उसके बाद वह हैदराबाद गए. वहीं 14 दिसंबर को उनका मुंबई में कार्यक्रम है. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर ये बात होने लगी है कि क्या विराट कोहली मुंबई में मेसी से मिलने वाले हैं.
विराट कोहली की मेसी से हो सकती है मुलाकातनई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद लंदन चले गए थे. विराट कोहली टीम इंडिया के लिए 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में मैदान पर उतरे थे. वहीं अब एक सप्ताह के भीतर वह वापस भारत लौट गए आए हैं. 13 दिसंबर को विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए. विराट कोहली के भारत वापस लौटते ही उनकी दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी से मुलाकात की चर्चा तेज हो गई है.
लियोनेल मेसी इस समय GOAT इंडिया टूर पर हैं. मेसी 14 दिसंबर को मुंबई आएंगे. ऐसे में विराट कोहली का मेसी के मुंबई में इवेंट से एक दिन पहले लंदन से वापस आने बाद फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि भारतीय दिग्गज की उनसे मुलाकात होगी. हालांकि, आधिकारिक रूप से इसे लेकर किसी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में दोनों दिग्गज मुंबई में एक-दूसरे से मिलते हैं या फिर नहीं फिलहाल उसके लिए इंतजार करना पड़ेगा.
पहले कोलकाता पहुंचे थे लियोनेल मेसी
बता दें कि मेसी शनिवार बार देर रात भारत पहुंचे. मेसी का पहला इवेंट कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में था. कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी करीब 25 मिनट के लिए आए. इसके बाद स्टेडियम में भगदड़ भी मच गया. दरअसल फैंस ने आयोजनकर्ताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने मेसी के इवेंट के लिए बहुत ही खराब इंतजाम किए थे. फैंस ने महंगी टिकट खरीदी थी, लेकिन आयोजनकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने मेसी को पूरी तरह से घेरे रखा, जिसके कारण फैंस अपने दिग्गज फुटबॉलर की झलक नहीं पा सके.
इसी वजह फैंस ने स्टेडियम में हंगामा कर दिया. स्टेडियम में जमकर तोड़-फोड़ हुई है और बाद में इवेंट आयोजन कराने वाले सताद्रु दत्ता को गिरफ्तार भी किया गया. कोलकाता के इवेंट के बाद मेसी हैदराबाद के लिए रवाना हुए. वहीं हैदाराबद से मेसी मुंबई आएंगे. मुंबई के बाद 15 दिसंबर को मेसी का नई दिल्ली में कार्यक्रम हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
[ad_2]
Source link