[ad_1]
Last Updated:
Abhishek sharma IND vs SA 3rd T20I: धर्मशाला में होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा के निशाने पर विराट कोहली का एक महारिकॉर्ड होगा. 87 रन बनाते है वह इतिहास रच देंगे. पिछले दो मैचों में उनका बल्ला नहीं चला है. ये स्टार ओपनर धर्मशाला में चौके-छक्कों का तूफान लाने के इरादे से खेलने उतरेगा.
अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका.नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा. मुल्लांपुर में हार के बाद भारत की नजरें सीरीज में बढ़त बनाने पर होंगी. 1-1 से बराबर सीरीज में अभी तक अभिषेक शर्मा का बल्ला भी नहीं बोला है. ऐसे में धर्मशाला में अभिषेक से भी रनों की उम्मीद होगी. फॉर्म में लौटने के साथ ही अभिषेक की नजरें विराट कोहली के 8 साल पुराने महारिकॉर्ड को ध्वस्त करने पर होंगी. अभिषेक के पास इसे तोड़ने का सुनहरा मौका है.
विराट कोहली के किस रिकॉर्ड पर खतरा?
अभिषेक शर्मा T20 में एक कैलेंडर साल में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं. कोहली ने 2016 में यह रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने 31 मैचों में 89.66 की औसत से 1614 रन बनाए थे, जिसमें चार शतक और 14 अर्धशतक शामिल थे. अभिषेक अब उस रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 87 रन दूर हैं. इस साल, उन्होंने 39 T20 मैचों में 41.43 की औसत से 1533 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं.
अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका.
दो मैचों में कैसा रहा अभिषेक का प्रदर्शन?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी T20I सीरीज में अभिषेक शर्मा का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा है. कटक में पहले T20I में वह सस्ते में आउट हो गए थे, जिसे भारत ने हार्दिक पंड्या के दम पर 101 रन से जीता था. इसके बाद मुल्लांपुर में दूसरे T20I में अभिषेक का बल्ला फिर खामोश रहा. वह सिर्फ 8 गेंदों में 17 रन बना पाए थे, जिसमें दो छक्के शामिल थे. इस मुकाबले के दौरान उन्होंने T20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर साल में 50 छक्के भी पूरे कर लिए थे.
बढ़त बनाने उतरेगा भारत
भारत का अब तक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. पहले मैच में उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि हार्दिक ने एक बड़ा स्कोर बनाने में मदद की. हालांकि, दूसरे मैच में ओवरऑल खराब प्रदर्शन के चलते भारत को हार मिली. 214 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए भारत 19.1 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गया. अब पांच मैचों की सीरीज बराबरी पर है, इसलिए भारत को तीसरे मुकाबले में टॉप और मिडिल ऑर्डर दोनों से लगातार अच्छे प्रदर्शन की जरूरत होगी, जिससे सीरीज में 2-1 से लीड मिले.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
[ad_2]
Source link