Headlines

इंडिया का ‘Land of Surprises’, नागालैंड के फूड मेन्यू ने फिरंगी कर दिया हैरान, Viral हो रहा ये पोस्ट..

[ad_1]

Viral Video : भारत को दुनिया Land of Surprises यूं ही नहीं कहती नागालैंड के हॉर्नबिल फेस्टिवल में विदेशी टूरिस्ट एलेक्स का अनुभव इस बात को और पुख्ता कर देता है.

हम बचपन से पढ़ते आए हैं कि भारत हर थोड़ी दूरी पर अपनी भाषा, पोशाक और खाने में बदलाव के लिए जाना जाता है. लेकिन एलेक्स के साथ जो हुआ, वह सच में हटके था. एलेक्स ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर की, जिसकी शुरुआत काफी नोर्मल दिखती है.

पोर्क करी, दाल मखनी, बटर चिकन जैसी डिशेज देखकर कोई भी टूरिस्ट चैन महसूस करेगा. मगर असली मजा तो आगे था, जब उसने मेन्यू को नीचे स्क्रॉल किया.

अगला पन्ना देखते ही कहानी पूरी बदल गई. मेन्यू में सिल्कवर्म लार्वा, घोंघे, मकड़ी, टिड्डे, साही की खाल और सबसे चौंकाने वाला आइटम Cat Meat लिखा था. एलेक्स ने कैमरे की ओर देखकर कहा, “This is officially the craziest menu of my life,” यानी उसके जीवन का सबसे पागलपन भरा मेन्यू.

आप भी देखें ये वीडियो..

View this post on Instagram

फिर उसने मजाक में पूछा“जो भी बिल्ली खा रहा है…लाइफ में कर क्या रहा है, यार?” क्लिप वायरल हुई और कमेंट्स की बरसात होने लगी. किसी ने लिखा, “नागालैंड में आपका स्वागत है,” तो किसी ने कहा, “माओ मार्केट घूम आओ, सब मिल जाएगा!”

जो चीजें एलेक्स के लिए हैरान करने वाली थीं, वे स्थानीय जनजातियों के लिए सदियों पुरानी खानपान परंपरा हैं. जैसे कीड़े प्राकृतिक प्रोटीन स्रोत, घोंघे जो मौसम के अनुसार खाया जाने वाला भोजन होता है.साथ हीसाही की खाल जो स्थानीय शिकार संस्कृति का हिस्सा है. इसके अलावा मकड़ी और टिड्डे जो न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं.

नॉर्थ-ईस्ट की कई जनजातियां प्रकृति से गहराई से जुड़ी जीवनशैली जीती हैं. उनके लिए ये डिशेज कोई अनोखा प्रयोग नहीं, बल्कि रोजमर्रा के खाने का हिस्सा हैं. एलेक्स की रील ने बस यही याद दिला दिया कि भारत के स्वाद उतने ही अलग हैं जितना इसकी जलवायु..



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *