Headlines

Josh Hazlewood Ruled Out: जोश हेजलवुड एशेज सीरीज से चोट की वजह से हुए बाहर

[ad_1]

Last Updated:

Josh Hazlewood Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की वजह से एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में मेजबान ने 2-0 की बढ़त बना रखी है. तीसरे मुकाबले में कप्तान पैट कमिंस की वापसी तय है.

कमिंस हुए फिट तो ऑस्ट्रेलिया का सबसे खूंखार गेंदबाज एशेज सीरीज से बाहरपैट कमिंस फिट जबकि जोश हेजलवुड एशेज सीरीज से बाहर

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और अकिलीज की चोटों के कारण एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं. हेजलवुड ने पर्थ और ब्रिस्बेन में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की दो आठ विकेट की जीत में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन उम्मीद थी कि वह पांच मैचों की सीरीज में बाद में वापसी करेंगे. ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने मंगलवार को कहा कि अब अनुभवी गेंदबाज अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में वापसी का लक्ष्य रखेंगे.

मैकडोनाल्ड ने कहा, “वह सीरीज से बाहर रहेंगे और अब उनकी तैयारी वर्ल्ड कप के लिए होगी, जो हमारे लिए बेहद अहम है. यह उनके लिए काफी निराशाजनक है. कुछ झटके ऐसे आए जिनकी हमने उम्मीद नहीं की थी, हमें लगा था कि वह सीरीज में बड़ी भूमिका निभाएंगे.”

हेजलवुड पिछले दस सालों से ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा रहे हैं. कप्तान पैट कमिंस के लिए अच्छी खबर है जो पीठ की समस्या से उबरने के बाद 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं. 32 साल के तेज गेंदबाज ने ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में अपनी ट्रेनिंग बढ़ा दी है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ गाबा में दूसरा टेस्ट खेल रही थी.

बुधवार को जब मैच स्क्वाड का ऐलान होगा, तो कमिंस को कप्तान के तौर पर फिर से टीम में शामिल किया जाएगा. कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया XI की कप्तानी कर रहे हैं. मैकडोनाल्ड ने कहा, “हमें लगता है कि वह पूरी तरह तैयार हैं. उन्हें देखकर लगता है कि वह एडिलेड की चुनौतियों के लिए अच्छी स्थिति में हैं. नेट्स में सिमुलेशन से उनकी स्किल्स तैयार हो गई हैं. उनका शरीर खेलने के लिए तैयार है. अगर अगले हफ्ते कुछ और नहीं होता, तो मुझे उम्मीद है कि पैट टॉस करेंगे और ब्लेज़र पहनेंगे.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

कमिंस हुए फिट तो ऑस्ट्रेलिया का सबसे खूंखार गेंदबाज एशेज सीरीज से बाहर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *