[ad_1]
Last Updated:
iOS 26.2 Beta 3 में Apple ने Siri को थर्ड-पार्टी वॉइस असिस्टेंट से बदलने का फीचर पेश किया है. इसके आने के बाद सिरी से जुड़ा क्या बदलाव होगा, इसकी जानकारी मिल गई है. फिलहाल यह सुविधा सिर्फ एक ही देश जापान में उपलब्ध है.
आईफोन में थर्ड पार्टी Voice असिस्टेंट भी मिल सकता है.आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वॉइस असिस्टेंट्स पिछले साल काफी ट्रेंड में आ गए हैं. Google Gemini और OpenAI के ChatGPT जैसी तकनीकें अब कठिन सवालों का जवाब देने और यूजर्स को जानकारी देने में सक्षम हैं. वहीं, Apple का Siri इस रेस में पीछे रह गया है. अब Cupertino कंपनी iPhone यूजर्स को थर्ड पार्टी वॉइस असिस्टेंट चुनने का ऑप्शन देने की तैयारी कर रही है.
iOS 26.2 beta 3 में ऐपले ने पुष्टि की है कि iPhone यूजर्स Siri को किसी थर्ड-पार्टी वॉइस असिस्टेंट से बदल सकेंगे. आधिकारिक डेवलपर डॉमेंटेशन में बताया गया है कि यूजर iPhone के साइड बटन का इस्तेमाल करके थर्ड-पार्टी असिस्टेंट को एक्टिवेट कर पाएंगे.
हालांकि, यह सुविधा फिलहाल सिर्फ जापान में ही उपलब्ध होगी. ऐपल के डेवलपर नोट्स में लिखा है, ‘जापान में लोग iPhone के साइड बटन पर एक्शन सेट कर सकते हैं जो तुरंत आपके वॉइस-बेस्ड ऐप को लॉन्च करेगा.’ इसके लिए ये जरूरी है कि यूजर का ऐपल अकाउंट रीजन जापान में सेट हो और डिवाइस फिजिकली भी जापान में स्थित हो.
ऐपल का ये कदम संभवत मोबाइल सॉफ्टवेयर कंपीटीशन एक्ट गाइडलाइन्स के तहत जापान के स्थानीय नियमों का पालन करने के लिए किया गया है. इसे अभी एक वैश्विक नीति बदलाव नहीं माना जा रहा है.
Siri में बड़ा बदलाव जल्द
जापान के बाहर ये फीचर न मिलने से कुछ यूजर्स निराश हो सकते हैं. हालांकि, Apple Siri को अपडेट करने की भी तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अगले साल Google को $1 बिलियन देगा ताकि Siri को Gemini-based AI मॉडल के साथ अपग्रेड किया जा सके. इस नए मॉडल को केवल Apple के अपने सर्वर्स पर चलाया जाएगा और कोई भी यूजर डेटा Google या किसी थर्ड पार्टी के पास नहीं जाएगा.
iPhone यूजर्स के लिए यह बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. थर्ड-पार्टी वॉइस असिस्टेंट का ऑप्शन मिलने से यूजर अपनी पसंद के अनुसार AI असिस्टेंट का इस्तेमाल कर पाएंगे. हालांकि फिलहाल ये सुविधा सिर्फ जापान तक सीमित है, लेकिन आने वाले समय में Siri में हो रहे बड़े अपग्रेड्स से ग्लोबल यूजर्स को भी बेहतर वॉइस असिस्टेंट एक्सपीरिएंस मिलने की उम्मीद है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
[ad_2]
Source link