Headlines

Husband Wife Jokes: किसी और के चक्कर में पड़ गई बेवफा बीवी, बॉयफ्रेंड का नाम सुनकर सदमे में दोस्त!

[ad_1]

आजकल की भागमभाग भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए समय ही नहीं बचा है. लोग अक्सर तनाव में रहते हैं, जिसका असर घर-परिवार पर भी साफ दिखाई देता है. लेकिन इन सबके बीच अगर तनावग्रस्त लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो जिंदगी संवर जाती है. वो एक पल के लिए सारे स्ट्रेस को भुलाकर न सिर्फ मुस्कुराते हैं, बल्कि अपनों के बीच भी हंसी-खुशी से उस चीज को सुनाते हैं. चुटकुले भी ऐसे ही लोगों के चेहरे पर हंसी लाते हैं. आज हम आपको पति-पत्नी से जुड़े कुछ मजेदार जोक्स पढ़वाने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप भी हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे. इतना ही नहीं, अपने दोस्तों के सामने भी आप हंसी के इस डोज को परोसने से पीछे नहीं हटेंगे.

1. बेवफा बीवी
युवक अपने दोस्त से: मेरी बीवी बेवफा है. वो किसी और के चक्कर में पड़ गई है.
दोस्त बोला- अच्छा, कोई सबूत है तुम्हारे पास?
युवक- उसने खुद कबूल किया है. कल रात मेरे साथ बगीचे में बैठी हुई थी और बोली, ‘पूरे चांद की रोशनी मे तुम्हारे दांत मोती की तरह चमकते हैं.’
दोस्त बोला- तो क्या हुआ?
युवक- बताती ही तो नहीं वो कम्बख्तमारी कि ये मोती कौन है?
यह सुनकर दोस्त अब तक सदमे में है.

2. निकम्मा पति
अपने निकम्मे नकारा पति पर बरसती हुई पत्नी बोली- कैसे टाइम काट रहे हैं हम! शर्म आती है मुझे. लोग-बाग नौकरी की तलाश में मारे-मारे फिरते हैं तो कहते हैं कि नौकरी नहीं मिलती और एक आप हैं कि कोशिश तक नहीं करते. मेरा बाप हमारे फ्लैट का किराया भरता है, मेरी मां पूरे महीने का किचन का सारा सामान देकर जाती है. मेरी बहन हमारे लिए और बच्चों के लिए कपड़ों का प्रबंध करती है. मेरे चाचा ने हमें कार लेकर दी हुई है और मेरा मामू उसमें रेगुलर पेट्रोल डलवा के देता है. शर्म से डूब मरने का मुकाम है ये मेरे लिये.”

पति बोला- वो सब तो ठीक है, लेकिन शर्म तेरे को आनी चाहिए या तेरे उन दो कंजूस मक्खीचूस भाइयों को आनी चाहिए, जिन्होंने आज तक कुछ भी नहीं दिया!”
जवाब के बाद पति की ऐसी हालत हुई कि वो सीधे कोमा में…

3. बीवी के साथ मजाक
अगर आपको दुनिया का सबसे बड़ा युद्ध देखना है तो अपनी बीवी को लम्बी छुट्टी पर ले जाने को बोलिए.
जब वो सारी पैकिंग-वैंकिंग कर के रेडी हो जाए तो बस इतना बोल दीजिये- छोड़ो यार, Next Month चलते हैं..!

वैधानिक चेतावनी- यह स्टंट खूब सोच-समझ कर अपने रिस्क पर करें, किसी प्रकार की क्षति के लिये सलाहकर्ता जिम्मेदार नहीं है.

4. क्या मैं मोटी हूं?

पत्नी ने अपने पति से पूछा- क्या मैं मोटी हूं?
पति समझदार निकला और बोला- नहीं.
पत्नी- सच बताओ, मैं मोटी हूं?
पति ने फिर समझदारी दिखाई- अरे, नहीं भई.
पत्नी बोली- तो मुझे उठाकर फ्रिज तक ले चलो, आइसक्रीम खाऊंगी।”
फंसते-फंसते पति बोला- मेरे पीठ पर चढ़ने की मेहनत क्यों करोगी, मैं फ्रिज लेकर आता हूं न!

(नोट- ये जोक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हमारा मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है. ये सिर्फ मनोरंजन के उदेश्य से दिया गया है.)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *