[ad_1]
ओप्पो आज भारत में अपनी प्रीमियम Find X9 सीरीज़ लॉन्च करने के लिए तैयार है. चीन और ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुके इन फ्लैगशिप फोन की भारत में भी एंट्री को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि ओप्पो Find X9 और Find X9 Pro को भारत में Flipkart और ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा. लॉन्च से पहले इन फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं.
ओप्पो Find X9 सीरीज़ भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी. Find X9 Pro भारत में Silk White और Titanium Charcoal कलर में मिलेगा. वहीं स्टैंडर्ड Find X9 को Space Black और Titanium Grey रंगों में खरीदा जा सकेगा.
ओप्पो Find X9 Series की संभावित कीमत
लीक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में Find X9 Pro की कीमत लगभग ₹1,09,999 हो सकती है. यह 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आएगा. दूसरी ओर, Find X9 का बेस वेरिएंट (12GB+256GB) लगभग ₹79,999 में आ सकता है और इसका टॉप वेरिएंट (16GB+512GB) करीब ₹89,999 तक जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक कीमत अभी नहीं बताई गई है.
कैसे हैं इनके स्पेसिफिकेशंस?
ओप्पो Find X9 Pro में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स ब्राइटनेस और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन होने की उम्मीद है. वहीं Find X9 मॉडल में 6.59-इंच AMOLED स्क्रीन होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी.
दोनों स्मार्टफोन्स में लेटेस्ट लॉन्च हुआ MediaTek Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट मिलने की उम्मीद है. यह चिप बेहतर परफॉर्मेंस, कम पावर खपत और स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए जानी जाती है. फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है. हीटिंग कम करने के लिए ओप्पो ने एडवांस Vapour Chamber कूलिंग भी दी है.
ओप्पो Find X9 सीरीज़ का कैमरा सेटअप इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है. Find X9 Pro में Hasselblad-tuned ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें शामिल हो सकता है: इसमें 50MP मेन कैमरा (f/1.5), 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 200MP टेलीफोटो सेंसर है.
दूसरी तरफ स्टैंडर्ड Find X9 में 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है. सेल्फी के लिए Find X9 Pro में 50MP और Find X9 में 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.
ओप्पो Find X9 Pro में बड़े 7500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ 80W वायर और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है. Find X9 में 7025mAh बैटरी मिलने की संभावना है.
[ad_2]
Source link