[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का रोमांच आज भी से चरम पर होगा. वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच में किए धमाके के बाद फैंस को आज भी उनसे वैसी ही धुंआधार पारी की आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत अंडर-19 टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2025 के ग्रुप ए मुकाबले में भिड़ेगी. यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत रविवार सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) होगी.
भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत के बाद इस मुकाबले में आत्मविश्वास के साथ प्रवेश किया है. अपने पहले मैच में भारत ने मेजबान यूएई को पूरी तरह पछाड़ते हुए 234 रन से बड़ी जीत दर्ज की, जिसमें टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का दमखम देखने को मिला. वहीं, पाकिस्तान भी इस मुकाबले में जबरदस्त लय के साथ उतर रहा है. उन्होंने अपने पहले मैच में मलेशिया को 297 रन के बड़े अंतर से हराया. पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने मजबूत शुरुआत दी, वहीं गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया.
भारत बनाम पाकिस्तान एसीसी अंडर-19 एशिया कप मैच शेड्यूल, तारीख और समय:
भारत और पाकिस्तान के बीच एसीसी अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला रविवार, 14 दिसंबर को दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला जाएगा. मैच सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा.
भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप मैच का टेलिकास्ट:
भारत में भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत बनाम पाकिस्तान एसीसी अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी:
भारत बनाम पाकिस्तान एसीसी अंडर-19 एशिया कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
भारत बनाम पाकिस्तान टॉस का समय:
भारत बनाम पाकिस्तान एसीसी अंडर-19 एशिया कप मैच का टॉस सुबह 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार) होगा.
भारत बनाम पाकिस्तान – टीम स्क्वॉड:
भारत अंडर-19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, हरवंश पंगालिया, नमन पुष्पक, उद्धव मोहन, युवराज गोहिल
पाकिस्तान अंडर-19: उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलोच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसान, नकाब शफीक, दानियाल अली खान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, अब्दुल सुहान, मोहम्मद हुजैफा, मोमिन कमर, मोहम्मद शायन
[ad_2]
Source link