[ad_1]
Last Updated:
साल 2006 में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ रिलीज हुई. इसमें मनोज जोशी ने ‘कचरा सेठ’ का रोल निभाया था. उनका डायलॉग ‘डेढ़ सौ रुपया देगा’ आज भी दर्शकों का फेवरेट डायलॉग है. कचरा सेठ का किरदार मनोज जोशी की कद-काठी और उनके प्ले से प्रेरित होकर ही बनाया गया था. बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी से भरपूर ‘फिर हेरा फेरी’ मूवी बड़ी सुपरहिट साबित हुई थी.
साल 2006 में रिलीज हुई थी फिर हेरा फेरी फिल्म.नई दिल्ली. अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म फिर हेरा फेरी साल 2006 में रिलीज हुई थी. इस मूवी का हर किरदार आइकॉनिक रहा है. मनोज जोशी ने फिल्म में कचरा सेठ का रोल निभाया था. उनका डायलॉग ‘डेढ़ सौ रुपया देगा’ बहुत पॉपुलर हुआ और आज भी यह मीम कल्चर का हिस्सा बना हुआ है. फिर हेरा फेरी फिल्म में उनके द्वारा बोला गया हर डायलॉग आज भी दर्शकों को याद है. लेकिन क्या आपको पता है कि ‘कचरा सेठ’ का किरदार कहां से आया? चलिए आपको बताते हैं.
कचरा सेठ का किरदार मनोज जोशी की कद-काठी और उनके प्ले से प्रेरित होकर ही बनाया गया था. दरअसल, ‘फिर हेरा फेरी’ मिलने से पहले मनोज सिन्हा एक प्ले कर रहे थे, जब दिवंगत डायरेक्टर और एक्टर के दोस्त रहे नीरज वोरा उनका प्ले देखने पहुंचे थे. मंच पर अपनी लंबी कद-काठी से डायलॉग बोलते मनोज का कॉमेडी अंदाज नीरज वोरा को पसंद आया, लेकिन उन्हें कचरा सेठ बनाने के लिए उनके लुक में बदलाव किए गए.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link