[ad_1]
Last Updated:
Akshaye Khanna New Film: अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ में तहलका मचाते नजर आ रहे हैं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म कमाई के मामले में भी जबरदस्त कारोबार कर रही है. रणवीर सिंह की इस फिल्म में अक्षय बाजी मार गए हैं. लेकिन इसके अलावा वह अब अक्षय कुमार की बड़ी फिल्म में एंट्री ले चुके हैं. जानिए किस सुपरहिट में वह नजर आने वाले हैं.
फैंस को मिल सकता है तोहफा नई दिल्ली. विक्की कौशल की फिल्म छावा के बाद अब अक्षय खन्ना रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में तहलका मचाते नजर आ रहे हैं. उनकी ये फिल्म कमाई के भी कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. लेकिन इसी बीच खबर है कि वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ भी जुगलबंदी करते नजर आने वाले हैं
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में यूं तो हर तरफ सिर्फ अक्षय खन्ना के परफॉर्मेंस की बातें हो रही हैं.फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत के रोल में भौकाल काट दिया है.पहले ही उनके खाते में कई बड़ी फिल्में हैं.अब Dhurandhar के बाद अक्षय खन्ना ने तो लोगों को अपना मुरीद ही बना दिया है. इतना ही नहीं वह जल्दही एक सुपरहिट कॉमेडी फिल्म के सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं.
रणवीर संग ‘धुरंधर’ में मचा दिया तहलका
‘धुरंधर’ ने 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर भौकाल काट दिया है. फिल्म अब तक दुनियाभर में 300 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. दूसरे वीकेंड से पहले ही फिल्म ने आठवें दिन 32 करोड़ की कमाई की है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त नहीं, बल्कि अक्षय खन्ना छा गए हैं और पूरी लाइमलाइट लूट ले गए हैं. . रहमान डकैत के रोल में तो उन्होंने जान ही फूंक दी है. इस फिल्म के अलावा भी अक्षय खन्ना के पास इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं.
सुपरहिट कॉमेडी में भी आएंगे नजर
धुरंधर के बाद अब अक्षय खन्ना के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है. ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि अक्षय खन्ना जल्द ही अक्षय कुमार की 19 साल पुरानी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म के सीक्वल में भी नजर आएंगे. साल 2006 में आई कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग’ के सीक्वल यानी ‘भागम भाग 2’ में भी वह अक्षय कुमार के साथ जुगलबंदी करते नजर आने वाले हैं.अगर ऐसा हुआ कि ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आईं, तो फैंस के लिए ये एक बड़ा तोहफा होगा. फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इससे पहले दोनों 2010 में आई कॉमेडी फिल्म ‘तीस मार खान’ में साथ नजर आए थे.
बता दें कि रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की धुरंधर ने सिर्फ 9 दिनों में ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. दूसरे शनिवार को ‘धुरंधर’ ने देशभर में तगड़ा कलेक्शन किया है. धुरंधर फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन और राकेश बेदी अहम भूमिका निभाई है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
[ad_2]
Source link