[ad_1]
Last Updated:
कैमरून ग्रीन आईपीएल में गेंदबाजी करने के लिए तैयार, नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को लेकर चल रही सारी अटकलों पर उन्होंने खुद ही विराम लगा दिया है. उन्होंने पुष्टि की है कि वह आईपीएल 2026 में गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे. ग्रीन ने मंगलवार की नीलामी में खुद को बल्लेबाज के तौर पर लिस्ट किए जाने का कारण अपने मैनेजर की गलती को बताया है. 26 साल के ग्रीन इससे पहले मुंबई इंडियंस (2023) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2024) के लिए खेल चुके हैं, लेकिन पीठ की सर्जरी के बाद रिकवरी के चलते वह 2025 सीजन में उपलब्ध नहीं थे.
कैमरून ग्रीन ने जून में बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी. अब उन्हें गेंदबाजी की भी मंजूरी मिल गई है और ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें चल रही एशेज सीरीज में ऑलराउंडर के तौर पर इस्तेमाल किया है. माना जा रहा है कि ग्रीन मंगलवार को अबू धाबी में होने वाली आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह ऋषभ पंत द्वारा पिछले साल बनाए गए 27 करोड़ रुपये (लगभग 4.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर) के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा बजट है और वे ग्रीन को खरीदने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.
ग्रीन ने 2 करोड़ रुपये (लगभग 3.33 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर) के बेस प्राइस के साथ नीलामी में एंट्री की है और वह बल्लेबाज के तौर पर रजिस्टर होने के बाद नीलामी में पहले छह खिलाड़ियों में शामिल होंगे. ग्रीन ने बताया कि उनके मैनेजर ने गलती से रजिस्ट्रेशन फॉर्म में गलत बॉक्स चुन लिया था. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग सेशन से पहले रविवार सुबह ग्रीन ने कहा, “मैं गेंदबाजी के लिए पूरी तरह तैयार हूं. मुझे नहीं पता कि मेरे मैनेजर को यह सुनकर कैसा लगेगा, लेकिन यह उनकी तरफ से गलती थी. उनका इरादा ‘बल्लेबाज’ लिखने का नहीं था. उन्होंने गलती से गलत बॉक्स चुन लिया. यह सब काफी मजेदार रहा, लेकिन असल में यह उनकी गलती थी.”
ग्रीन का पहला आईपीएल सीजन सफल रहा था. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 452 रन बनाए थे, जिसमें 47 गेंदों में नाबाद 100 रन भी शामिल हैं, और 6 विकेट भी लिए थे. अगले साल वह आरसीबी में ट्रेड हुए, जहां उन्हें सीजन के बीच में कुछ मैचों के लिए बाहर भी बैठना पड़ा. उन्होंने 13 मैचों में 255 रन और 10 विकेट लिए.
ग्रीन ने पुष्टि की कि वह नीलामी जरूर देखेंगे, जो तीसरे टेस्ट से एक रात पहले होगी. उन्होंने कहा, “मैं जरूर देखूंगा, कुछ और लड़कों के साथ. नीलामी देखना हमेशा मजेदार होता है. यह एक तरह की लॉटरी है कि आप किस टीम में जाएंगे और आपके साथी खिलाड़ी कौन होंगे, इसलिए देखना हमेशा दिलचस्प रहता है.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
[ad_2]
Source link