Headlines

धर्मेंद्र की बर्थडे पर जया बच्चन और बॉबी देओल के दिलचस्प किस्से

[ad_1]

Last Updated:

आज धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी है. एक्टर का 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को निधन हो गया. आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर लोग उन्हें याद कर भावुक हो उठे हैं. धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की दोस्ती के किस्से तो जग जाहिर है, लेकिन क्या आप जया और हीमैन के रिश्ते के बारे में जानते हैं. जया बच्चन हीमैन की खूबसूरती की दीवानी थी. एक्ट्रेस खुद को धर्मेंद्र का फैन मानती थीं.

ख़बरें फटाफट

पिता धर्मेंद्र की दीवानी थी जो एक्ट्रेस, उसकी खूबसूरती पर मर-मिटे बॉबीआज धर्मेद्र की बर्थ एनिवर्सरी है.

नई दिल्ली. 24 नवंबर को दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया. आज 8 दिसंबर को धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर दुनियाभर में मौजूद धर्मेंद्र उर्फ हम सबके प्यारे हीमैन के फैंस उन्हें याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है. बॉलीवुड सितारे अपने-अपने तरीकों से धर्मेंद्र से जुड़ी यादें साझा कर रहे हैं. हीमैन और एक्ट्रेस जया बच्चन के बीच एक ऐसा ही पुराना कनेक्शन था जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. जया बच्चन धर्मेंद्र के जिगरी दोस्त अमिताभ की पत्नी हैं, लेकिन उन्होंने अपना हाल-ए-दिल बयां करते हुए कहा था कि धर्मेंद्र हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत एक्टर थे और वो उन्हें पसंद करती थीं.

एक शो के दौरान धर्मेंद्र ने इस बात का खुलासा किया था और खुद जया बच्चन ने धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी के सामने भी इस बात को स्वीकार किया था. इस जोड़ी ने फिल्म गुड्डी में साथ काम किया था और फिल्म के प्रमोशन के लिए हुए फोटोशूट के दौरान दोनों की दोस्त बढ़ी थी. दोनों एक-दूसरे के नजदीक आए थे और तभी जया बच्चन ने हीमैन से कहा था कि वो उन्हें पसंद करती हैं. जया सिर्फ धर्मेंद्र को एक एक्टर के तौर पर पसंद करती थीं जो किसी हैंडसम हंक से कम नहीं थे.

धर्मेंद्र की फैन थीं जया बच्चन

दोनों के बीच का एक और बड़ा ही मजेदार किस्सा है कि जया बच्चन ने जब पहली बार धर्मेंद्र से मुलाकात की थी, तो वो एक्टर की इतनी बड़ी फैन थी कि वो शर्मा कर पर्दे के पीछे छिप गई थीं. ये तो हो गई धर्मेंद्र और जया कि बात, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र के घर में कोई था जो जया बच्चन का बड़ा फैन था. जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा. हीमैन के छोटे बेटे एक्ट्रेस के जबरा फैन थे. वो छोटे में ही उनपर मर-मीटे थे.

जया बच्चन की खूबसूरती पर आया था बॉबी देओल का दिल

बॉबी देओल ने बचपन में जया बच्चन की कई फिल्में देखी थीं और वो एक्ट्रेस के जबरा फैन हो गए थे. वो एक्ट्रेस की खूबसूरती पर इस कदर मर-मिटे थे कि उन्होंने जया की एक फोटो अपने पॉकेट में रखनी शुरू कर दी थी. ये किस्स सुनाते हुए धर्मेंद्र ने कहा था कि वो भले ही जया का पूरा नाम नहीं ले पाते थे, लेकिन वो उनकी फोटो लिए घूमते थे.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

पिता धर्मेंद्र की दीवानी थी जो एक्ट्रेस, उसकी खूबसूरती पर मर-मिटे बॉबी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *