[ad_1]
Last Updated:
रणवीर सिंह और आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, पाकिस्तान के कराची कोर्ट में PPP और कराची की छवि को लेकर केस दर्ज करने की मांग हुई, खाड़ी देशों में फिल्म बैन है.

रिपोर्ट: शैलेंद्र वांगू- रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की लगातार चर्चा हो रही है. बॉक्स ऑफिस पर जहां ये फिल्म धमाल मचा रही है तो इसका असर पाकिस्तान पर भी दिख रहा है. अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी ‘धुरंधर’ देखकर पड़ोसी मुल्क को ऐसी चिढ़ मची है कि सीधा कोर्ट पहुंच गया है. साथ ही ‘धुरंधर’ के मेकर्स के अलावा केस दर्ज करने की मांग की है. तो चलिए बताते हैं आखिर किस बात पर पाकिस्तान को ‘धुरंधर’ से दिक्कत हुई है और खुनस निकाले के लिए कोर्ट पहुंच गया है.
‘धुरंधर’ से चिढ़ा पाकिस्तान
आवेदनकर्ता मोहम्मद आमिर ने दावा किया है कि वह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) का कार्यकर्ता है. उसने आरोप लगाया कि फिल्म के ट्रेलर में PPP को आतंकवाद के प्रति सहानुभूति रखने वाली पार्टी के तौर पर दिखाया गया है. साथ ही कराची के ल्यारी इलाके को “आतंकवादी युद्ध क्षेत्र” बताया गया है, जो गलत और भड़काऊ है।
क्यों धुरंधर से घबराया पाकिस्तान
आवेदन में यह भी कहा गया है कि फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की तस्वीरें, PPP का झंडा और रैली के दृश्य बिना किसी कानूनी अनुमति के इस्तेमाल किए गए हैं.
खाड़ी देशों में बैन है ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अच्छा परफॉर्म कर रही है. मगर इस फिल्म को खाड़ी देशों में बैन लगाया गया है. बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब से लेकर यूएई में ‘धुरंधर’ को रिलीज की परमिशन नहीं मिली. पहले भी कई बार ऐसा हुआ है कि पाकिस्तान से जुड़ी थीम वाली फिल्मों को खाड़ी देशों ने बैन लगाया हो.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
[ad_2]
Source link