Headlines

IND vs SA Shubman Gill practiced Hardik Pandya miss training: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया ने जमकर प्रैक्टिस

[ad_1]

Last Updated:

India vs South Africa, 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया ने जमकर प्रैक्टिस की. इस दौरान टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने करीब दो घंटे तक नेट्स में समय बिताया. इस दौरान भारी संख्या में दर्शक भी ट्रेनिंग सेशन को देखने के लिए बाराबती स्टेडियम में पहुंचे थे.

गिल ने की 2 घंटे प्रैक्टिस, हार्दिक ट्रेनिंग सेशन से गायब, कैसी रही भारत की तैयारीशुभमन गिल ने पहले टी20 के लिए जमकर प्रैक्टिस की

कटक: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की शुरुआत कटक से हो रही है. कटक में 9 दिसंबर को पहला मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के खिलाफ खिलाड़ियों ने बाराबती स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया. चोट से वापसी करने वाले शुभमन गिल ने करीब दो घंटे तक नेट्स में बल्लेबाजी की, जबकि फिट हो चुके हार्दिक पंड्या ने ट्रेनिंग सेशन से बाहर रहने का फैसला किया. भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान गिल गर्दन में ऐंठन और 24 दिन के रिहैबिलिटेशन के बाद वापस आए हैं और वह पूरी तरह से फिट दिखे.

उन्होंने नेट पर बल्लेबाजी से पहले फील्डिं और कैचिंग ड्रिल से शुरुआत की. बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों का सामना किया जिसमें जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और तक ​​कि अभिषेक शर्मा भी उन्हें गेंदबाजी की. अभिषेक ने हालांकि बल्लेबाजी का अभ्यास नहीं करने का फैसला किया. मुख्य विकेट के पास कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत के बाद गिल ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया और उनके शानदार शॉट बार-बार गैलरी में गए.

प्रैक्टिस सेशन को देखने के लिए उमड़ी भीड़

लोगों को बिना किसी भुगतान के अभ्यास सत्र देखने की इजाजत थी और जब गिल बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे तो लगभग पांच हजार प्रशंसक उनकी हौसलाअफजाई कर रहे थे. उन्होंने कुछ मौकों पर शिवम दुबे से भी लंबे शॉट खेले. विकेटकीपर बल्लेबाजी संजू सैमसन ने भी गिल के साथ सबसे पहले अभ्यास किया जिससे संकेत मिलता है कि उन्हें सीरीज के पहले मैच में जितेश शर्मा पर तरजीह मिल सकती है. केरल के इस खिलाड़ी को हालांकि मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है. कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि गिल पारी का आगाज करने के हकदार हैं.

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘शुभमन ने श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में उनसे पहले बल्लेबाजी की थी इसलिए वह उस जगह के हकदार हैं लेकिन हमने संजू को मौके दिए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार थे. असल में किसी भी खिलाड़ी को तीसरे से छठे स्थान तक कहीं भी बल्लेबाजी करते हुए लचीलापन दिखाते हुए देखना अच्छा है. यह एक बात है जो मैंने सभी बल्लेबाजों को बताई है. सलामी बल्लेबाज के अलावा सभी को लचीलापन दिखाना होगा.’’

हार्दिक पंड्या ट्रेनिंग से सेशन से रहे दूर

अगर गिल की वापसी ने लगभग ढाई घंटे के सत्र में जान डाल दी तो पंड्या के नहीं आने से कयास लगे. रविवार को बाराबती में जल्दी पहुंचने और लगभग एक घंटे तक अकेले ट्रेनिंग करने के बाद इस ऑलराउंडर ने ऐहतियात के तौर पर टीम के मुख्य सत्र में हिस्सा नहीं लिया. भारत के अभ्यास सत्र से पहले मीडिया से हुई बातचीत में सूर्यकुमार ने कहा था कि पंड्या ‘फिट और ठीक’ हैं जिससे किसी भी नई चोट की चिंता खत्म हो गई. एशिया कप के दौरान बाईं जांघ में लगी चोट के बाद वापसी कर रहे हार्दिक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार वापसी करते हुए पंजाब के खिलाफ बड़ौदा के लिए 42 गेंद में नाबद 77 रन बनाने के अलावा चार ओवर में 52 रन देकर एक विकेट भी चटकाया.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की हिदायत पर वह यहां होने वाले मैच से पूर्व हरियाणा के खिलाफ नहीं खेले. पंड्या के चोट के इतिहास को देखते हुए उनके काम का बोझ हमेशा एक नाजुक विषय रहा है. फरवरी में होने वाले विश्व कप से पहले भारत के 10 टी20 मुकाबलों में पंड्या पर कड़ी नजर रखी जाएगी और यह तय है कि वह सभी मैच नहीं खेलेंगे.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

गिल ने की 2 घंटे प्रैक्टिस, हार्दिक ट्रेनिंग सेशन से गायब, कैसी रही भारत की तैयारी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *